img-fluid

इन्दौर: शिवाजी मार्केट को कल तोडऩे की तैयारी

May 29, 2026

इन्दौर। नगर निगम (Municipal council) द्वारा शिवाजी मार्केट (Shivaji Market) को कल शनिवार को तोडऩे (Demolish ) के लिए तैयारी की जा रही है। पिछले दिनों जब इस मार्केट को तोडऩे की तैयारी हुई थी, तब व्यापारियों द्वारा न्यायालय में जाकर स्थगन प्राप्त कर लिया गया था।


  • निगम के अधिकारियों का दावा है कि यह स्थगन अब समाप्त हो गया है। ऐसे में नगर निगम द्वारा कार्रवाई करने के लिए तैयारी की जा रही है। निगम का कहना है कि पूर्व में ही इन व्यापारियों को नोटिस देने का काम किया जा चुका है। इन्हें मोहलत देने का काम भी पूरा हो चुका है। अब ऐसी कोई प्रक्रिया शेष नहीं बची है। निगम द्वारा यह तैयारी की जा रही है कि कल सुबह जल्दी से इस मार्केट की दुकानों को तोडऩे की कार्रवाई की जाए। इस कार्रवाई में निगम की टीम द्वारा ही व्यापारियों की दुकान के सामान को निकलवा दिया जाए और साथ में ही तोडफ़ोड़ भी कर दी जाए। इसके लिए पुलिस विभाग से पुलिस बल और जिला प्रशासन से कार्यपालिक मजिस्ट्रेट को मांगा गया है। यदि प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से सहयोग मिल जाता है तो नगर निगम कल शनिवार को इस कार्रवाई को अंजाम देगा। ध्यान रहे कि पिछले काफी समय से नगर निगम द्वारा इन दुकानों को तोडऩे की कोशिश की जाती है, लेकिन हमेशा किसी न किसी कारण से यह कार्रवाई टल जाती है।

    Share:

  • इंदौर: MYH के बाथरूम में मिला 3 माह के नवजात का भ्रूण

    Fri May 29 , 2026
    इंदौर। एमवाय अस्पताल (MY Hospital) के बाथरूम (Bathroom) में तीन माह ( 3-Month-Old) के नवजात का भ्रूण (Embryo) मिलने से सनसनी फैल गई। हालांकि यह पूरा इलाका सीसीटीवी कैमरों से लैस है। फुटेज देखकर पता लगाया जा रहा है कि यह किसकी करतूत है। एमवाय पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह इमरजेंसी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved