img-fluid

इन्दौर: गेर के लिए तोरण लगे, वॉच टावर से निगरानी

March 29, 2024

इन्दौर। कल निकलने वाली परंपरागत गेर के लिए नृसिंह बाजार चौराहा सजकर तैयार हो गया है। पूरे चौराहे को तोरण से सजाया गया है। कल इसी चौराहे से परंपरागत गेर में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav) शामिल होंगे और गेर की शुरुआत करेंगे। इसी को देखते हुए गेर का आयोजन करने वाली समिति ने इस चौराहे की आकर्षक सजावट की है।


उल्लेखनीय है कि लाखों लोग हर साल इंदौर की इस परंपरागत गेर का हिस्सा बनते हैं। इस साल कई विदेशी भी इस गेर में इंदौर के मेहमान बनकर आ रहे हैं, साथ ही इस बार गेर को यूनेस्को (Unesco) में शामिल करने के लिए प्रयास भी तेज किए गए हैं। ये साल इंदौर (Indore) की गेर के लिए बेहद खास है। कल सुबह से दोपहर तक यहां का नजारा देखने लायक होगा। कई चैनल पर लाइव प्रसारण भी होगा। पुलिस, प्रशासन की भी तैयारी पूरी है। कई जगह वॉच टावर भी लगाए गए हैं, जहां पुलिस गेर पर पूरी निगरानी रखेगी, ताकि हुड़दंगी माहौल न खराब कर सकें।

Share:

  • सहारा होम्स ने जमा कराए 15 करोड़, नीलामी टली

    Fri Mar 29 , 2024
    कमिश्नर के नाम के बजाए सहायक राजस्व अधिकारी के नाम पर बना दिया था चेक इसलिए रुकी थी नीलामी प्रक्रिया इन्दौर। सहारा होम्स (Sahara Homes) पर बकाया 22 करोड़ के लिए नगर निगम (Nagar Nigam) ने पिछले दिनों उसकी जमीन पर अपनी मालिकी हक के बोर्ड लगा दिए थे और नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved