
इंदौर। इंदौर (Indore) के राजेंद्र नगर पुलिस (Rajendra Nagar Police) की तत्परता और सूझबूझ ने एक युवक की जान बचा ली। जिसमें मात्र चार मिनट में मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आत्महत्या (Suicide) करने जा रहे छात्र (Student) को सुरक्षित नीचे उतारा। जिसमें छात्र के कर्ज (Loan) से परेशान होने की बात आई सामने।
दरअसल यह पूरा मामला इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। जहां कल्याण मॉल की सातवीं मंजिल से एक युवक आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था। जिसमें युवक की पहचान गोकुल पाटीदार, निवासी गोपुर चौराहा के रूप में हुई है, जो एक छात्र बताया जा रहा है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार युवक कर्ज के दबाव से परेशान था और इसी तनाव में उसने यह खौफनाक कदम उठाने का प्रयास किया।
वही युवक मॉल में घूमते हुए सातवी मंजिल पर पहुंच गया था। वही जब मॉल में तैनात सिक्योरिटी गार्ड की नजर जैसे ही युवक पर पड़ी, उसने बिना देरी किए पुलिस को सूचना दी।जिसके सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर पुलिस हरकत में आई और महज चार मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गई। वही पुलिस ने अपनी सूझबूझ और संवेदनशीलता दिखाते हुए युवक को समझाया और सुरक्षित तरीके से नीचे उतार लिया और एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल पुलिस युवक की काउंसलिंग कर रही है, ताकि वह मानसिक रूप से मजबूत हो सके और भविष्य में ऐसा कोई कदम न उठाए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved