img-fluid

इंदौर: गांधी प्रतिमा की रोटरी में मिले चूहे के 1000 बिल

November 13, 2025

विशेषज्ञों की मदद लेकर निगम करेगा पूरे क्षेत्र का ऑपरेशन

इंदौर। इंदौर (Indore) नगर निगम (Municipal council) को रीगल तिराहे (Regal Tiraha) पर गांधी प्रतिमा (Gandhi statue) की रोटरी के अंदर चूहे (rat) के 1000 से ज्यादा बिल मिले हैं। अब नगर निगम द्वारा विशेषज्ञों की मदद लेकर इस पूरे क्षेत्र का ऑपरेशन किया जाएगा।

पिछले दिनों शास्त्री ब्रिज के उतार की सडक़ धंस गई थी। उस समय नगर निगम द्वारा इस सडक़ की जांच की गई तो यह स्पष्ट हुआ कि वहां पर चूहों द्वारा बहुत सारे बिल बना दिए गए थे। इसके कारण सडक़ खोखली हो गई थी, जिसके चलते वह धंस गई थी। इसके साथ ही यह जानकारी भी उजागर हुई थी कि बड़ी संख्या में रीगल तिराहे पर भी चूहों के बिल बने हुए हैं। इस जानकारी के आधार पर आज सुबह नगर निगम की जनकार्य समिति के प्रभारी राजेंद्र राठौर निगम के अधिकारियों को लेकर रीगल तिराहे का दौरा करने के लिए पहुंचे।


इस दौरे के बाद उन्होंने बताया कि रीगल तिराहे पर गांधी प्रतिमा की रोटरी के अंदर चूहों के करीब 1000 से ज्यादा बिल बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि मैंने अपने जीवन में कभी भी चूहों के इतने ज्यादा बिल नहीं देखे हैं। यहां जितनी बड़ी संख्या में बिल हैं उससे स्पष्ट है कि चूहों द्वारा जमीन को खोखला कर दिया गया होगा। अब नगर निगम द्वारा गोविंदराम सेक्सरिया इंजीनियरिंग कॉलेज के विशेषज्ञों की मदद लेकर यह देखा जाएगा कि इस समस्या से कैसे निपटा जा सकता है। निगम द्वारा इस पूरे स्थान के ऑपरेशन का अभियान चलाया जाएगा। राठौर ने कहा कि इस स्थिति के कारण ऐतिहासिक गांधीजी की प्रतिमा व वहां लगे हाईमास्ट पर भी खतरा पैदा हो गया है।

पहले कर दिया था स्थान पक्का
पहले भी गांधी प्रतिमा की रोटरी में चूहों के बहुत ज्यादा बिल होने को लेकर हल्ला मचा था। उस समय नगर निगम द्वारा प्रतिमा के अंदर के स्थान को सीमेंट-कांक्रीट से पक्का बनाकर यह मान लिया गया था कि अब चूहों के बिल समाप्त हो जाएंगे। निगम के अधिकारियों की यह मान्यता समय के साथ गलत साबित हुई। अब नगर निगम द्वारा फिर से इस क्षेत्र को चूहामुक्त करने के लिए योजना बनाई जाएगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Agniban (@dainik_agniban)

Share:

  • J&K: IPS सुंदर ने मौलवी-डॉक्टर की भारत को दहलाने की साजिश को किया नाकाम

    Thu Nov 13 , 2025
    श्रीनगर। जब 19 अक्टूबर की रात श्रीनगर (Srinagar) के नवगाम-बुनपोरा इलाके (Nowgam-Bunpora area) में अचानक जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) के पोस्टर चिपकाए गए तो ज्यादातर स्थानीय लोगों ने इसे कश्मीर के पुराने उथल-पुथल भरे दौर की एक और झलक समझकर अनदेखा कर दिया। लेकिन श्रीनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. जीवी सुंदर चक्रवर्ती के लिए यह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved