img-fluid

इन्दौर में 3 घंटे में पश्चिम में 2.3 और पूर्व में 2.7 इंच बारिश, 4 दिन और बारिश के आसार

September 08, 2026

कुल बारिश में 21 इंच से आगे निकला शहर, अब भी सामान्य से 10.3 इंच पीछे

इन्दौर। शहर (Indore)  के आसमान (sky) पर पिछले कई दिनों से छाए बादल (Clouds gathered) कल जमकर बरसे। दोपहर से शाम के बीच महज तीन घंटों में पश्चिमी शहर में जहां 2.3 इंच, वहीं पूर्वी शहर में 2.7 इंच बारिश दर्ज की गई। इस जोरदार बारिश के साथ शहर 21 इंच के आंकड़े से आगे निकल गया। हालांकि अब भी यह आंकड़ा सामान्य से 10 इंच कम है। मौसम विभाग ने आज भी हलकी से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।


  • कल दोपहर करीब 2.30 बजे अचानक पूरे शहर में एक साथ तेज बारिश का दौर शुरू हुआ। यह बारिश शाम 5.30 बजे तक लगातार जारी रही। इस दौरान विमानतल स्थित मौसम केंद्र पर 2.3 इंच और कृषि महाविद्यालय मौसम केंद्र पर 2.7 इंच वर्षा दर्ज की गई। कृषि महाविद्यालय केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार इस वर्ष एक ही दिन में होने वाली यह सर्वाधिक बारिश भी है। हालांकि शाम 5.30 बजे के बाद बारिश हलकी पड़ी और कुछ ही देर बाद थम भी गई। विमानतल पर अब तक कुल 21.4 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 10.3 इंच कम है। वहीं कृषि महाविद्यालय पर बारिश का आंकड़ा 20.5 इंच तक ही पहुंचा है। तेज बारिश के कारण शहर की ज्यादातर प्रमुख सड़कें जलमग्न नजर आईं, जिससे वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    दृश्यता घटकर 600 मीटर तक पहुंची
    कल दोपहर विमानतल क्षेत्र में कुछ समय के लिए बारिश इतनी तेज थी कि इससे सामान्य तौर पर 5 से 6 किलोमीटर तक रहने वाली दृश्यता घटकर 600 मीटर तक जा पहुंची थी। इसके कारण हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ। बारिश इतनी तेज थी कि वाहन चालकों ने दिन में ही लाइट जलाई, इसके बावजूद पास के ही वाहनों को देख पाना मुश्किल हो रहा था।

    ग्रामीण क्षेत्र सूखे रहे
    इंदौर में कल जहां तीन घंटे में सवा दो इंच से ज्यादा पानी दर्ज किया गया, वहीं जिले के अधिकांश ग्रामीण क्षेत्र सूखे रहे। सांवेर और हातोद में आधा इंच से थोड़ा ज्यादा पानी आया, जबकि महू में 0.2 इंच और देपालपुर व गौतमपुरा में बिलकुल बारिश नहीं हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज और कल भी शहर में हलकी से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है, लेकिन शहर को अब कल जैसी तेज बारिश का ही इंतजार है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved