img-fluid

इंदौर : चंदन नगर के लोगों के पास ना नक्शा है ना रजिस्ट्री

March 26, 2026

सड़क के अलाइनमेंट का भी लोगों ने किया विरोध, अधिकारियों के साथ होगी बैठक

इंदौर। नगर निगम (Municipal council) द्वारा चंदन नगर (Chandan Nagar) क्षेत्र के नागरिकों (Citizens) से उनके मकान का नक्शा और निर्माण की अनुमति मांगी गई है। इन नागरिकों की समस्या यह है कि अवैध कॉलोनी होने के कारण इनमें से किसी भी नागरिक के पास निर्माण की अनुमति अथवा नक्शा नहीं है। इसके साथ ही किसी भी नागरिक के पास मकान की रजिस्ट्री भी नहीं है।



  • नगर निगम द्वारा चंदन नगर से कालानी नगर तक सड़क का निर्माण करने के लिए नोटिस जारी करना शुरू कर दिया गया है। इस सड़क के मार्ग में वार्ड 2 और 3 का क्षेत्र आता है। इसमें से वार्ड 2 में तो सभी नोटिस बंट गए हैं, जबकि वार्ड 3 में नोटिस बांटने का काम चल रहा है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस क्षेत्र में कुल 350 नोटिस बांटे जाना है। इनमें से करीब 180 नोटिस अब तक बंट चुके हैं। इस नोटिस के माध्यम से नगर निगम द्वारा नागरिकों से मकान के स्वामित्व के उनके दस्तावेज मांगे गए हैं। इस बारे में क्षेत्र के पार्षद रफीक खान का कहना है कि अवैध कॉलोनी होने के कारण यहां पर कोई नक्शा मंजूर नहीं हुआ है। ऐसे में भवन निर्माण की अनुमति होने का तो प्रश्न ही नहीं उठाता है। इसके साथ ही अधिकांश लोगों के पास मकान की रजिस्ट्री भी नहीं है। सभी के पास नोटरी के माध्यम से की गई लिखा-पढ़ी के दस्तावेज ही हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के नागरिकों में नगर निगम द्वारा इस सड़क को लेकर लगाए गए निशान से भी नाराजगी है। नागरिकों का कहना है कि निगम के अधिकारियों ने सड़क के अलाइनमेंट को बदल दिया है। इस बारे में क्षेत्र के निगम के अधिकारियों के साथ हमारी बातचीत हुई है। इन अधिकारियों से कहा गया है कि क्षेत्र के नागरिकों के साथ बैठक कर लेते हैं। इस बैठक में नागरिकों के द्वारा समस्याएं भी अधिकारियों के सामने रख दी जाएगी और अधिकारियों द्वारा उनका समाधान भी कर दिया जाएगा।

    Share:

  • 1784 कुंवारों की गुहार, हमारी भी शादी करा दे सरकार; जानें क्या है मामला

    Thu Mar 26 , 2026
    गाजीपुर: उत्तर प्रदेश में 1784 कुंवारों ने सरकार से अपनी शादी करवाने की गुहार लगाई है. इन युवाओं ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आवेदन तो कर दिया, लेकिन महीनों बीतने के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस जवाब नहीं मिला है. विभाग की चुप्पी के बीच अब ये वर-वधू अपनी शादी की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved