
जिन्सी से लक्ष्मीबाई प्रतिमा तक सडक़ को लेकर महापौर ने किया पूरे क्षेत्र का दौरा
इंदौर। जिन्सी (jinsee) से लक्ष्मीबाई प्रतिमा (Lakshmibai statue) और नेमीनाथ चौराहे (Neminath Intersection) तक बनने वाली सडक़ को लेकर रहवासियों ने अपने स्तर पर तोडफ़ोड़ शुरू कर दी है और कई मकान-दुकानों के बाधक हिस्से तोड़े जा रहे हैं। आज सुबह महापौर (Mayor) अफसरों के साथ वहां दौरा करने पहुंचे और रहवासियों से बातचीत भी की। उन्होंने रहवासियों से कहा कि तीन दिन में बाधाएं हटाने का काम पूरा कर लें, ताकि सडक़ निर्माण कार्य निगम द्वारा तेजी से शुरू किया जा सके। साथ ही वहां पुल को लेकर भी ठेकेदार को बारिश के पूर्व अधिकांश कार्य पूरा करने के लिए कहा।
जिन्सी चौराहे से लेकर लक्ष्मीबाई प्रतिमा स्थल तक सडक़ बनाई जा रही है। इसको लेकर कुछ दिनों पहले रहवासियों को निगम द्वारा नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद कई रहवासियों ने अपने स्तर पर 3-4 दिनों से बाधाएं हटाने का काम शुरू कर दिया है। कई मकान-दुकानों के बाधक हिस्से रहवासी खुद तोड़ रहे हैं। उक्त क्षेत्र में कई जगह सडक़ कहीं 30 तो कहीं 40 फीट चौड़ी है, जिसके कारण आए दिन जाम लगता था। इसी के चलते निगम द्वारा नई सडक़ बनाई जा रही है। जनकार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर के मुताबिक उक्त क्षेत्र में कई रहवासियों द्वारा अपने स्तर पर बाधक निर्माण हटाए जा रहे हैं। आज सुबह महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने निगम अधिकारियों के साथ उक्त क्षेत्र का दौरा किया और रहवासियों से बातचीत भी की। उन्होंने रहवासियों से कहा कि अगले तीन दिनों में बाधाएं हटाने के कार्य पूरे कर लें, ताकि निगम द्वारा सडक़ निर्माण का कार्य कराया जा सके। वहीं उक्त क्षेत्र में 80 फीट चौड़ा पुल भी तोडक़र नया बनाया जा रहा है। वहां काम कर रहे ठेकेदारों को निर्देश दिए गए कि बारिश के पहले तक पुल का अधिकांश काम पूरा कर लिया जाए, ताकि बारिश में दिक्कत न हो। उक्त सडक़ का एक छोर लक्ष्मीबाई प्रतिमा स्थल और एक छोर नेमीनाथ चौराहे तक बनना है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved