
इंदौर। एक छात्रा (student) ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। यह साफ नहीं हुआ कि उसने यह कदम क्यों उठाया।
तिलक नगर पुलिस (Tilak Nagar Police) ने बताया कि 18 साल की प्रथा पिता परीक्षित (tradition father Parikshit) के शव का एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। कल शाम को प्रथा ने घर में फांसी लगा ली थी। वह मेडिकेप्स (Medicaps) कॉलेज से बीएससी सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी। उसके पिता एमपी ऑनलाइन की दुकान चलाते हैं। बताया जा रहा है कि वह कल घर पर थी और यह कदम उठा लिया। पुलिस पता लगा रही है कि उसे किस बात का तनाव था। तिलक नगर पुलिस का कहना है कि प्रथा माता-पिता की इकलौती बेटी थी।
लाइब्रेरियन ने जहर खाया, मौत
लाइबे्ररियन ने जहर खा लिया। उसकी कॉलेज में ही तबीयत बिगड़ी और फिर मौत हो गई। खंडवा नाका इलाके में रहने वाले 40 साल के हरीश सिंह के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। हरीश मेडिकेप्स कॉलेज में लाइब्रेरी संभालते थे। कल उसके कॉलेज से घर पर फोन आया कि वह उल्टियां कर रहे हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जहर खाने की बात कही। हरीश ने जानबूझकर जहर खाया या फिर गफलत में यह पता लगाया जा रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved