
26 अक्टूबर से इंदौर-शारजाह डेली सर्विस…शेड्यूल तय
इंदौर। इंदौर (Indore) से शारजाह (Sharjah) के बीच सप्ताह में चार दिन उडऩे वाली फ्लाइट (flight) 26 अक्टूबर से रोजाना संचालित होगी। इसके साथ ही इस फ्लाइट का संचालन भी रात के बजाए सुबह किया जाएगा। रोजाना फ्लाइट के संचालन से यात्रियों को जहां काफी सुविधा मिल सकेगी, वहीं रात भी खराब नहीं होगी।
यह होगा नया शेड्यूल
सुबह 10.10 बजे इंदौर से रवाना होकर यूएई के स्थानीय समयानुसार दोपहर 12.05 बजे शारजाह पहुंचेगी। शारजाह से इंदौर शारजाह से यह फ्लाइट यूएई के स्थानीय समयानुसार दोपहर 1.05 बजे रवाना होकर शाम 5.50 बजे इंदौर पहुंचेगी। दोनों ओर उड़ान का समय सवा 3 घंटे होगा।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved