img-fluid

इंदौर: जेठानी निकली हत्यारी, देवरानी की हत्या कर हौद में फेंक आई शव

September 04, 2026

इंदौर। लव मैरिज (Love marriage) करने वाली युवती (Young woman) की हत्या में पुलिस आज दो बजे खुलासा करने वाली है। महिला की हत्या उसकी जेठानी (Sister-in-law) ने की। उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। राऊ के न्यू नेहरू नगर में रहने वाली नवविवाहिता 22 वर्षीय वंदना पटेल की हत्या कर उसका शव हौद में फेंक दिया गया था।


  • बताया जा रहा है कि वह राज नगर की रहने वाली थी और उसने कपड़े बेचने वाले रूपेंद्र से एक माह पहले लव मैरिज की थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि वंदना की हत्या घर में ही की गई थी। उसके पति रूपेंद्र का कहना है कि वह दिन में दुकान पर गया था। शाम को लौटा तो पत्नी का शव हौद में मिला। वहीं रूपेंद्र की भाभी पर जब हत्या का शक हुआ तो पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। डीसीपी नरेन्द्र रावत ने बताया कि दोनों के बीच राखी के दिन विवाद हुआ था, जिस पर वंदना ने कहा था कि मैं तुझको घर से निकलवा दूंगी। इसी बात को लेकर कल उनके बीच फिर विवाद हुआ और फिर उस पर चाकू से हमला कर दिया और बेहोश हालत में ही खींचकर उसे हौद में फेंक आई, जहां उसकी मौत हो गई।

    Share:

  • आरजी कर केस में CBI जांच पर पीड़िता की मां ने उठाए सवाल, बोलीं- सरकार बदली, लेकिन न्याय की रफ्तार नहीं

    Fri Sep 4 , 2026
    कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज (RG Kar Medical College) एवं अस्पताल की रेप-मर्डर पीड़िता की मां और अब पनिहाटी से बीजेपी विधायक रत्ना देबनाथ (Ratna Debnath) ने मामले की CBI जांच की प्रगति पर असंतोष जताया है। उनका कहना है कि सरकार बदलने के बावजूद उनकी बेटी के मामले में न्याय की प्रक्रिया उस तरह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved