img-fluid

इंदौर: खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में अनाधिकृत प्रवेश मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई

February 15, 2026

इंदौर। इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में अनाधिकृत प्रवेश की घटना को कलेक्टर तथा मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष शिवम वर्मा ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान में लिया है। जिसमें सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल भी हुआ था। जिसके बाद इस संबंध में वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मंदिर परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें घटना की पुष्टि हुई।


  • दरअसल मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच में पाया गया कि स्थानीय निवासी आकाश रावत द्वारा गर्भगृह के चैनल गेट पर सुरक्षा गार्ड से बातचीत की गई। इसके पश्चात ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड द्वारा चैनल गेट खोला गया और सतीश भाऊ नामक गुंडे को गर्भगृह में प्रवेश किया। जिसके बाद कलेक्टर की सख्ती के बाद सुरक्षा एजेंसी की ओर से नियुक्त सुरक्षा गार्ड को तत्काल मंदिर सेवा से बर्खास्त किया गया है। साथ ही पुजारियों को घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो इसके लिए सचेत रहने की चेतावनी दी गई। वही सुरक्षा एजेंसी मेसर्स बालाजी सिक्युरिटी सर्विस पर 21 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य घनश्याम शुक्ला के द्वारा खजराना थाने में आरोपी आकाश रावत के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज करी गई है।

    Share:

  • 'नए सिरे से रिश्ते हो शुरू', तारिक रहमान के सलाहकार बोले- बदली हुई वास्तविकता को स्वीकार करे भारत

    Sun Feb 15 , 2026
    ढाका। बांग्लादेश को लगभग डेढ़ साल बाद स्थायी सरकार मिलने जा रही है। 12 फरवरी को हुए आम चुनाव के नतीजे बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी के भारी बहुमत के साथ पक्ष में आए। ऐसे में अब 17 फरवरी को तारिक रहमान प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले तारिक रहमान के सलाहकार का भारत के साथ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved