
इंदौर। एक सिक्योरिटी गार्ड की सुबह-सुबह तबीयत बिगड़ी और फिर मौत हो गई। एक युवक की भी संदिग्ध मौत हुई। कनाड़िया पुलिस ने बताया कि रामकिशन पिता सुक्के निवासी झलारिया फिनिक्स मॉल में सिक्योरिटी गार्ड था। आज सुबह चार बजे उसकी तबीयत बिगड़ी तो निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां एक इंजेक्शन लगाने के बाद उसे एमवाय अस्पताल रैफर किया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। रामकिशन मूल रूप से यूपी का रहने वाला था। उधर, छत्रीपुरा इलाके के माली मोहल्ला में रहने वाले नीरज पिता घनश्याम की संदिग्ध मौत होने के चलते पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा है, ताकि मौत के कारण का पता चल सके।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved