img-fluid

इंदौर: जलसंकट से निपटने के लिए 398 बोरिंग में डालेंगे सप्लाई लाइन

October 19, 2026

निगम ने बनाई अनोखी योजना, बोरिंग के बंद हो जाने की आशंका और उसी में डालेंगे लाइन

इंदौर। नगर निगम (Municipal council) द्वारा आने वाले समय में इंदौर (Indore) में पैदा होने वाले जलसंकट (water crisis) से निपटने के लिए एक अनोखी योजना बनाई गई है। इस योजना के तहत पूरे शहर में स्थित 398 बोरिंग (398 borewells) में सप्लाई लाइन डाली जाएगी। इस लाइन से लोगों के घरों में कनेक्शन देकर घर-घर तक पानी पहुंचाया जाएगा।


  • इस साल कम बारिश होने के कारण पानी का संकट पैदा होने की आशंका पहले से ही व्यक्त की जा रही है। नगर निगम के अधिकारियों का ही अनुमान है कि जनवरी के माह में इंदौर में पानी का संकट शुरू हो जाएगा। ऐसी स्थिति में निगम को हालात संभालने के लिए अतिरिक्त योजना बनाना चाहिए। इस मंशा के साथ नगर निगम द्वारा एक नई योजना तैयार की गई है। इस योजना के अनुसार शहर के विभिन्न वार्डों में स्थित 398 बोरिंग से लोगों का घर-घर तक पानी का सप्लाई करने के लिए सप्लाई लाइन डालने का प्रस्ताव रखा गया है। इस प्रस्ताव के अनुसार इस लाइन के दल जाने पर लोगों के घरों में कनेक्शन किए जाएंगे और फिर लोग बोरिंग के पानी से अपनी पानी की आवश्यकता की पूर्ति कर सकेंगे। कम वर्षा के कारण जो पानी का जोरदार संकट पैदा होने की आशंका है, उसके पीछे सबसे बड़ा कारण ही यही है कि इस बार वाटर रिचार्जिंग बराबर नहीं हो सका है। ऐसी स्थिति में जो बोरिंग है, वह बहुत जल्दी बंद हो जाएंगे। बोरिंग का पानी नीचे उतर जाएगा। ऐसे में जो संकट पैदा होगा, उससे निपटना सबसे बड़ी जरूरत है। इस जरूरत को नजरअंदाज करते हुए नगर निगम द्वारा बोरिंग से ही पानी के सप्लाई की योजना तैयार कर ली गई है। इस योजना को मंजूरी देकर जगह-जगह बोरिंग से सप्लाई लाइन डालने का काम किया जाएगा। पानी के संकट के समाधान के नाम पर किए जाने वाले इस काम से पानी का संकट समाप्त तो नहीं होगा, लेकिन हां बोरिंग के जल्दी बंद होने का रास्ता जरूर खुल जाएगा।

    51 वार्ड में डाली जाएगी लाइन
    निगम द्वारा बनाई गई योजना के अनुसार शहर के 85 वार्ड में से 51 वार्ड ऐसे हैं, जहां पर बोरिंग में सप्लाई लाइन डालने का प्रस्ताव रखा गया है। इसमें खासतौर पर वार्ड 13, 22, 46, 51, 71, 72, 83 ऐसे वार्ड हैं, जिनमें 10 से ज्यादा बोरिंग में सप्लाई लाइन डालने की योजना बनाई गई है।

    Share:

  • ट्रेन में मोबाइल पर तेज आवाज में गाने सुनना- रील देखना अब पड़ेगा महंगा, जुर्माने के साथ हो सकती है जेल..!

    Mon Oct 19 , 2026
    नई दिल्ली। ट्रेनों (Trains) और स्टेशन परिसरों (Station premises) में मोबाइल फोन (Mobile Phone) को स्पीकर मोड पर इस्तेमाल करने, तेज आवाज में गाने और रील देखने और देर रात तक ऊंची आवाज में फोन पर बात करने वाले यात्रियों के खिलाफ भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने सख्त कदम उठाया है। द जन विश्वास (प्रावधानों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved