
शुक्रवार रात ही 6.2 डिग्री के साथ टूट गए थे पिछले 10 सालों के रिकॉर्ड, आज नया रिकॉर्ड हो गया दर्ज, फिर तीव्र शीतलहर की चपेट में आया
इंदौर। इस साल ठंड (cold) अपने ही रिकॉर्ड (record) तोड़ (broke) रही हैं। कल रात से आज सुबह के बीच पिछले 10 सालों में पहली बार पारा 6 डिग्री के नीचे गिरकर 5.7 डिग्री (5.7 degrees) तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान का पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड दो दिन पहले ही 6.2 डिग्री के साथ टूटा था। आज सुबह ठंड ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड दर्ज किया।
विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम लेकिन परसों की अपेक्षा 2 डिग्री ज्यादा था, वहीं रात से सुबह के बीच न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 7 डिग्री और परसों की अपेक्षा 2.7 डिग्री कम था। इस दौरान हवाओं की दिशा पूर्वी और उत्तर-पूर्वी रही। हवाओं की अधिकतम रफ़्तार 15 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची। तापमान में भारी गिरावट के कारण रात से सुबह के बीच पूरा शहर ठिठुरता नजर आया। सुबह सूरज उगने के बाद भी हवा में ठंडक बनी हुई है।
उत्तर भारत से आ रहीं बर्फीली हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी और कई मैदानी इलाकों में भी बर्फबारी होने लगी है। वहीं इस समय इंदौर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में आने वाली हवाओं का रुख भी उत्तरी है। इसके कारण उत्तर भारत की ओर से आ रही बर्फीली हवाओं से तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। दिन में धूप के कारण तापमान बढ़ रहा है लेकिन शाम ढलते ही ठंडी हवाएं तीव्र शीतलहर की स्थिति बना रही है।
पचमढ़ी और उमरिया के बाद इंदौर सबसे ठंडा
भोपाल मौसम केंद्र के मुताबिक रस से सुबह के बीच प्रदेश में सबसे कम तापमान 5.2 डिग्री के रूप में पचमढ़ी में दर्ज हुआ। इसके बाद उमरिया में 5.6 और तीसरे स्थान पर इंदौर में 5.7 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया। मौसम केंद्र के अनुसार पचमढ़ी को हिल स्टेशन में गिना जाता है, इसलिए मैदानी इलाकों की बात करें तो प्रदेश में उमरिया के बाद इंदौर सबसे ठंडा रहा है।
16 घंटों में 21 डिग्री से ज्यादा गिर गया पारा
मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन में दोपहर 2.30 बजे अधिकतम तापमान 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, वहीं न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सुबह 6 से 7 बजे के बीच दर्ज किया गया। इस तरह करीब 16 घंटे में ही तापमान में 21.3 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि मैदानी इलाकों में आमतौर पर दिन के अधिकतम तापमान और रात के न्यूनतम तापमान में 14 से 15 डिग्री का अंतर होता है, लेकिन 20 डिग्री से ज्यादा का अंतर पहाड़ी इलाकों में ही देखने को मिलता है।
एक नजर 24 घंटे के चढ़कर गिरते तापमान पर
समय तापमान
रविवार
सुबह 8.30 13
सुबह 11.30 22.6
दोपहर 2.30 27
शाम 5.30 23.8
रात 8.30 16.6
रात 11.30 11.4
सोमवार
रात 2.30 10.2
सुबह 5.30 6.6
सुबह 6 से 7 5.7
सुबह 8.30 14.4
शीतलहर की चपेट में नजर आया और फिट उड़ता रहा।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved