
दिन का पारा 2 डिग्री और रात का 5 डिग्री उछला
इंदौर। शहर (Indore) में गर्मी (heat) का असर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। कल दिन का पारा जहां 2 डिग्री बढ़ा था, वहीं रात का तापमान (temperatures) 5 डिग्री बढ़ गया। 24 घंटों में ही दिन और रात के तापमान में आए इस बड़े उछाल के कारण तीखी गर्मी का एहसास हुआ। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में बढ़त का यह दौर लगातार जारी रहेगा।
विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री रहा, जो सामान्य लेकिन परसों की अपेक्षा 1.8 डिग्री ज्यादा था, वहीं रात से सुबह के बीच न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री और कल की अपेक्षा 4.7 डिग्री ज्यादा था। यानी 24 घंटों में ही दिन और रात का तापमान 2 से 5 डिग्री तक बढ़ गया। इस दौरान हवाओं की दिशा दक्षिण-पश्चिमी रही और अधिकतम रफ़्तार 41 डिग्री प्रति घंटे तक पहुंची। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इंदौर सहित पश्चिमी मध्य प्रदेश के आसपास सक्रिय सिस्टम खत्म होने के कारण गर्मी का असर बढ़ने लगा है और यह आगे भी लगातार जारी रहेगा।अगले हफ्ते 43 डिग्री पर पहुंचेगा पारा
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि तापमान में अब लगातार तेजी देखने को मिलेगी। अगले सप्ताह की शुरुआत में ही तापमान 42 डिग्री पर नजर आएगा और एक-दो दिनों में ही पारा 43 डिग्री पर पहुंच जाएगा। अगले पूरे सप्ताह तापमान में यह बढ़त बनी रहेगी। इस दौरान लू की स्थिति भी बनेगी। इससे शहर को तीखी गर्मी से जूझना पड़ेगा।
एक नजर बढ़ते तापमान पर
तारीख अधिकतम न्यूनतम
1 मई 39.4 25.6
2 मई 40 25.7
3 मई 39.7 25.5
4 मई 38.2 21
5 मई 37.6 22.6
6 मई 38.1 21.6
7 मई 39.9 26.3
(मौसम विभाग के अनुसार, तापमान डिग्री सेल्सियस में)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved