img-fluid

इन्दौर : 24 घंटे में 2 डिग्री से ज्यादा गिरा रात का पारा

December 23, 2025

शाम से ठंड का असर बढ़ा, सुबह तक ठिठुरन

इन्दौर। पिछले चार दिनों से लगातार बढ़ता पारा कल रात से आज सुबह के बीच फिर गिरा। 24 घंटों (24 hours) में ही न्यूनतम तापमान (Minimum temperature) में 2 डिग्री (2 degrees) से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। इसके कारण कल शाम से ही हवाओं में फिर ठंडक बढ़ी और आज सुबह तक ठिठुरन बनी रही।



विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम था, वहीं रात से सुबह के बीच न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 4 डिग्री और कल की अपेक्षा 2.4 डिग्री कम था। इस तरह 24 घंटे में ही न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री की गिरावट आई। इसके कारण ठंड का प्रभाव एक बार फिर बढ़ गया। इस दौरान हवाओं की दिशा पूर्वी और उत्तर-पूर्वी रही हवाओं की अधिकतम रफ़्तार 19 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची। ठंडी हवाओं के कारण कल शाम से ही शहर में दोबारा तीखी ठंड का असर नजर आया।

उत्तर भारत में बर्फबारी वाली हवाएं आ रहीं इंदौर
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि उत्तर भारत के कई इलाकों में हो रही बर्फबारी और उसी ओर से आ रही हवाओं के कारण तापमान में फिर गिरावट आई है। शुक्रवार से तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगा और पारा एक बार फिर 4 से 5 डिग्री के बीच जाने की संभावना है।

Share:

  • इंदौर में बड़ी पहल, 2500 बच्चे बाल विवाह निरोधी प्रहरी बने

    Tue Dec 23 , 2025
    ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब नहीं होंगे गुपचुप बाल विवाह, हर घर में एक काउंसलर किया तैयार इन्दौर। महिला एवं बाल विकास विभाग (Women and Child Development Department) में बाल विवाह (Child marriage) रोकने के लिए हर घर में एक काउंसलर (Counselor) और प्रहरी तैयार कर दिया है। ढाई हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को अब […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved