
इन्दौर। एमआईजी थाना क्षेत्र के श्रीनगर काकड़ में रहने वाले 12 साल के बच्चे की हत्या करने वाले रेहान और उसके नाबालिग रिश्तेदार ने बच्चे की लाश को ठिकाने लगाने का भी प्लान बना लिया था, दोनों का प्लान था कि जब पुलिस खोजबीन कर लौट जाएगी तो बच्चे को शव को बोरे में भरकर खजराना रोड स्थित पुष्प नगर के नाले में फेंक देंगे। यह नाला काफी गहरा और लंबा है, जहां से बच्चे की लाश मिलना मुश्किल थी, लेकिन उनका प्लान उस वक्त चौपट हो गया, जब पुलिस को रेहान के घर की बिस्तर पेटी में बच्चे की लाश मिल गई और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया, उससे पूछताछ जारी है।
दोनों ही आरोपियों को पुलिस आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। इसके बाद घटनास्थल भी दोबारा लेकर जाएगी। पुलिस ने अभी तक इस मामले में आरोपी रेहान को हत्या आरोपी बनाया है। उसके चाचा राजा निवासी नयापुरा जिसने सबूत छुपाए उसे भी सहआरोपी बनाने की बात कही है। साथ ही रेहान एक नाबालिग का नाम भी ले रहा है, वह भी वारदात के दौरान मौजूद था, उसे आरोपी बनाने को लेकर पुलिस विचार कर रही है। उधर रेहान ने बच्चे की हत्या करने के बाद शव को पलंग पेटी में छुपाया था, यह बात उसकी दादी मुन्नवर जहां और मां शहजादी को मालूम थी, हत्या में इन दोनों को भूमिका तो नहीं है, पर सबूत छुपाने के मामले में पुलिस इन दोनों को आरोपी बनाने के लिए विधिक सलाहकारों से जानकारी ले रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कल रेहान ने बच्चे को बहाने से श्रीदेवी अपार्टमेंट बुलाया और उसके साथ हरकत करने का प्रयास कर उसकी हत्या कर घर की पंग पेटी में शव छिपा दिया और पुलिस के साथ बच्चे की खोजने का स्वांग करता रहा।
हत्यारे ने कार के कांच पर लगी डस्ट में लिखा मैसेज
उधर घटना के दौरान जांच कर रही पुलिस की नजर जैसे ही मल्टी की पार्किंग में खड़ी एक कार के डस्ट लगे कांच पर पड़ी तो उसमें एक मैसेज लिखा दिखाई दिया, जिसमें लिखा था कि तेरे को मारना नहीं था, सभवत: यह मैसेज आरोपी ने नशे में लिखा होगा। इसकी भी पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। यह कार मल्टी में रहने वाले किसी रहवासी की है।
फिरौती मांगने को लेकर भी जांच जारी
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि बच्चे की हत्या के पीछे कहीं उसका दूसरा मकसद तो नहीं था, क्योंकि आरोपी की आर्धिक स्थिति खराब थी, जबकि बच्चे के पिता अमीर थे, उससे यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हत्या का मकसद कहीं फिरौती मांगना तो नहीं था। हालांकि इसके कम ही चांस लगते हंै।
पोस्टमार्टम के बाद शव को दफनाया
कल बच्चे का शव मिलने के बाद एफएसएल टीम ने मौके पर पड़ताल की और फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया गया, कल ही परिजन ने बच्चे के शव को दफना दिया।
आज सुबह आरोपी को घटनास्थल पर ले गई पुलिस
आज सुबह पुलिस की टीम आरोपी रेहान को कोर्ट में पेश करने से पहले श्रीनगर कि उस मल्टी की छत पर लेकर गई जहां उसने बच्चे को ईंट से मारकर उसका गला घोंटा था, बाद में उसे उसके घर भी ले गई जहां उसने पलंग पेटी में बच्चे के शव को छुपाया था। पुलिस ने हमले में प्रयुक्त की गई ईंट और गला घोटने वाली डोर सहित अन्य सबूत जब्त किए हैं। जब आरोपी को मौके पर ले जाया गया तो भारी पुलिस बल उसके साथ तैनात था, ताकि लोगों का गुस्सा आरोपी पर न फूटे। दोपहर कोर्ट में पेश करने के दौरान भी भारी पुलिस बल मौजूद रहेगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved