img-fluid

इंदौर: मालवा मिल से जंजीरवाला चौराहा की सड़क को भी आज से करेंगे कब्जामुक्त

September 01, 2026

इंदौर। नगर निगम (Municipal council) द्वारा मालवा मिल (Malwa Mill) चौराहा से जंजीरवाला चौराहा (Janjeerwala Square) तक की सड़क को भी कब्जामुक्त करने के लिए आज से अभियान शुरू किया जा रहा है। इस सड़क पर कारोबार करने वाले लोगों को मालवा मिल के पास स्थित बड़े मैदान में शिफ्ट किया जाएगा।


  • निगम द्वारा तीन सड़कों पर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की मदद से कल से अतिक्रमणमुक्त करने का अभियान शुरू किया गया है। इस बीच अब आज से मालवा मिल चौराहा से जंजीरवाला चौराहा तक जाने वाली सड़क पर भी अभियान शुरू किया जा रहा है। निगम के अपर आयुक्त आकाश सिंह ने बताया कि इस सड़क को लेकर लगातार शिकायत आ रही थी कि सड़क पर कब्जा करके जो दुकानें लगाई जाती हैं उनके कारण यातायात में बड़ी समस्या पैदा हो रही है। इसके साथ ही मालवा मिल पर बुधवार को जो हाट लगता है, उसके कारण भी समस्या आ रही है। इस स्थिति को देखते हुए नगर निगम द्वारा निश्चित किया गया है कि यहां पर लगने वाली सभी दुकानों को मालवा मिल के पास स्थित खाली मैदान में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके लिए आज से नगर निगम द्वारा जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के साथ मिलकर अभियान शुरू किया जाएगा। बुधवार के हाट को भी इस नए स्थान पर ही शिफ्ट कर दिया जाएगा। निगम की मंशा है कि यह पूरा क्षेत्र भी यातायात की दृष्टि से सुगम बन जाए।

    Share:

  • दायरा के ट्रेलर लॉन्च में करीना कपूर का चढ़ा पारा पैपराजी को फटकारने के बाद जया बच्चन से हुई तुलना सोशल मीडिया पर मचा बवाल

    Tue Sep 1 , 2026
    नई दिल्ली । दायरा (scope)के ट्रेलर लॉन्च इवेंट (Trailer launch event)पर बॉलीवुड अभिनेत्री (Bollywood actress)करीना कपूर खान (Kareena Kapoor)का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करीना पैपराजी के लगातार निर्देशों से परेशान और नाराज नजर आ रही हैं। तस्वीरें खिंचवाने के दौरान पैपराजी उन्हें बार बार अलग अलग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved