
इंदौर। इंदौर के सियागंज थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। देर रात क्षेत्र की तीन दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
सियागंज शहर का प्रमुख इलेक्ट्रिकल होलसेल मार्केट है। व्यापारियों का कहना है कि थाना क्षेत्र के नजदीक होने के बावजूद लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे व्यापारियों में भय और नाराजगी का माहौल है।
व्यापारियों के अनुसार पिछले एक महीने में करीब पांच बार दुकानों को निशाना बनाया जा चुका है, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से चोरों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। व्यापारियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
वहीं पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved