
संक्रांति पीतांबरी वस्त्रों में बाघ पर सवार होकर आएगी , उपवाहन घोड़ा रहेगा
इंदौर। पंचांगों के अनुसार इस मकर संक्रांति इस वर्ष पीतांबरी वस्त्रों में व्याघ्र (बाघ) पर सवार होकर आएगी। उपवाहन अश्व (घोड़ा) होगा। पढ़ें-लिखे लोगों के लिए मकर संक्रांति इस बार शुभ फलदायी रहेगी।
19 साल बाद दुर्लभ भौम पुष्प योग में मनेगा पर्व
14 जनवरी को मकर संक्रांति , उतरायण पर्व एक विशेष संयोग में मनाया जाएगा। इस दिन 19 साल बाद दुर्लभ भौम पुष्प योग भी बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में भौम पुष्प योग को अत्यंत शुभ माना जाता है। यह योग मंगल और पुष्य नक्षत्र के मिलन से बनता है। इस योग में किए गए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
खरमास की समाप्ति होगी, गूंजेंगी शहनाइयां
पिछले 15 दिसंबर को सूर्यदेव ने वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश किया था, जिसके साथ ही खरमास की शुरुआत हुई थी। 14 जनवरी को मकर संक्रांति से पश्चात मुंडन संस्कार समेत वैवाहिक व अन्य शुभ कार्यों के लिए मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। शहनाइयों का दौर शुरू हो जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved