
इंदौर। इंदौर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्यवाही करते हुए तीन थाना क्षेत्र से 48.57 ग्राम अवैध मादक पदार्थ के साथ तीन आरोपियों को लाखों की ब्राउन शुगर और एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
दरअसल इन दिनों इंदौर शहर अवैध मादक का गढ़ बनता जा रहा है, जिसको लेकर इंदौर पुलिस और क्राइम ब्रांच मिलकर लगातार ड्रग पैडलर को गिरफ्तार भी किया जा रहा है। मगर इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थ की खरीदी बिक्री रुकने का नाम नहीं के रही है।
वही इंदौर के तीन अलग अलग थाना क्षेत्र में 48.57 एमडी ड्रग्स और ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपी मयंक, मोइनुद्दीन उर्फ मोईन और नूर को पकड़ने में सफलता हासिल है। पकड़ी गई अवैध मादक पदार्थ की कीमत 5 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है। वही आरोपियों ने पुलिस द्वारा पूछताछ में बताया कि सस्ते दामों में अवैध मादक पदार्थ इंदौर लाकर महंगे दामों में सप्लाई करने का काम करते थे।
बहरहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है, कि अवैध मादक पदार्थ कहा से लाए थे और इंदौर में किसे देने वाले थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved