img-fluid

इंदौर : किन्नर के अटेंडर ने डॉक्टर को लिफ्ट में चांटा मारा, केस दर्ज

October 17, 2025

इंदौर। एमवाय अस्पताल (MY Hospital) में भर्ती एक किन्नर (Transgender) के अटेंडर (attendant) ने लिफ्ट में डॉक्टर (doctor) को चांटा (slaps ) मार दिया। इसके बाद डॉक्टर एकत्रित हो गए और फिर अटेंडर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस संयोगितागंज ने केस दर्ज किया है। अब भी अटेंडर की गिरफ्तारी नहीं हुई है।



  • पुलिस के अनुसार घटना कल रात 11 बजे के लगभग एमवाय अस्पताल में हुई। यहां सामूहिक आत्महत्या का प्रयास करने वाले दो दर्जन किन्नरों को भर्ती किया गया था। ज्यादातर की छुट्टी हो गई थी, लेकिन कुछ को गले में दिक्कत के चलते भर्ती किया गया था। इनमें से एक किन्नर को उसका अटेंडर कल रात अस्पताल की छठी मंजिल से लिफ्ट से पांचवीं मंजिल पर लेकर आ रहा था। इस दौरान दो ड्यूटी डॉक्टर भी लिफ्ट से नीचे आ रहे थे। लिफ्ट में किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। इस पर किन्नर के अटेंडर ने एक डॉक्टर को चांटा मार दिया और विवाद की स्थिति बन गई। डॉक्टर और स्टाफ एकत्रित हो गया और हंगामे की स्थिति बन गई। इसके बाद डॉक्टर संयोगितागंज थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस संयोगितागंज ने अटेंडर के खिलाफ केस दर्ज किया है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    Share:

  • अमेरिका में फंसी भारत की IT कंपनियां, अब मंडरा रहा है ये नया खतरा

    Fri Oct 17 , 2025
    नई दिल्ली: भारतीय आईटी कंपनियां (Indian IT companies) अब एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही हैं. वे सिर्फ आउटसोर्सिंग सर्विस (Outsourcing Service) देने तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि अब खुद के सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट, प्लेटफॉर्म और एआई-आधारित समाधान भी बना रही हैं. यह बदलाव नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ने का संकेत है, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved