
इंदौर। मेट्रो कंपनी द्वारा छोटा गणपति मंदिर के पास मेट्रो रेल का स्टेशन बनाने के लिए तैयारी शुरू की जा रही है। कंपनी की ओर से इंदौर नगर निगम को पत्र लिखकर वहां बनी 20 दुकान और गुमटी को तोडऩे के लिए कहा गया है। मेट्रो कंपनी द्वारा छोटा गणपति पर मेट्रो रेल का स्टेशन प्रस्तावित किया गया है। यह स्टेशन बनाने का काम शुरू होने से पहले ही क्षेत्र के नागरिकों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है। यह स्टेशन अंडरग्राउंड बनना है। मेट्रो कंपनी द्वारा यहां स्टेशन स्थापित करने के लिए बुधवार को बैरिकेडिंग लगाने का काम शुरू किया गया था। यह काम कल पूरा हो गया।
मेट्रो कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि अब बैरिकेडिंग का काम पूरा हो जाने के बाद कल शनिवार अथवा रविवार से यहां जमीन की खुदाई का काम शुरू कर दिया जाएगा। खुदाई शुरू करने से पहले खुदाई वाले स्थान और वहां स्थित बगीचे के बीच बनी हुई घूमती और पक्की दुकान तोडऩा जरूरी हो गया है। इसके लिए मेट्रो कंपनी की ओर से इंदौर नगर निगम आयुक्त को चि_ी लिखी गई है। इस चि_ी में इस स्थान पर बनी 20 गुमटी और दुकान तोडऩे के लिए कहा गया है।
नागरिकों का विरोध जारी
छोटा गणपति पर मेट्रो का स्टेशन बनाए जाने के फैसले का क्षेत्र के नागरिकों द्वारा विरोध किया जा रहा है। बुधवार को भी जब बैरिकेडिंग की जा रही थी, तब क्षेत्र के नागरिकों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए इस स्टेशन का विरोध किया था। इस विरोध के बीच मेट्रो कंपनी द्वारा क्रेन के माध्यम से लोहे की 7 फीट की दीवार लगा दी गई।
एक भी मकान नहीं टूटेगा
मेट्रो कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि भूमिगत मेट्रो स्टेशन बनाए जाने के कारण यहां पर एक भी मकान टूटने की स्थिति नहीं बनेगी। जब कोई मकान नहीं टूटना है तो फिर क्षेत्र के लोगों द्वारा विरोध करने का क्या मतलब है। ध्यान रहे कि छोटा गणपति और बड़ा गणपति मंदिर के पास स्टेशन का निर्माण किया जाना है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved