img-fluid

इंदौर: हाइवे पर गाड़ियों का टायर पंचर कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

April 04, 2026

इंदौर: इंदौर की ग्रामीण थाना पुलिस ने हाईवे पर गाडियों को पंचर कर लूट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपी लूट करने के बाद अजमेर भाग गये थे, जिसके बाद अजमेर की जीआरपी पुलिस के साथ मिलकर इंदौर ग्रामीण पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया. आरोपियों ने गाडी पंचर करने के बाद एक युवक से लूट की वारदात को अंजाम दिया था.


  • इंदौर की ग्रामीण थाना पुलिस ने दो आरोपियों को अजमेर से गिरफ्तार किया है, आरोपियों के द्वारा इंदौर के किशनगंज थाना क्षेत्र में गुजरात से आये एक युवक के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था. युवक बाईपास पर खाना खाने रुका था, इस दौरान आरोपियों ने युवक की गाडी की हवा निकाल दी. जब युवक कार लेकर वापस अपने होटल जा रहा था तो हाईवे पर युवक की गाड़ी पंचर हो गयी. जिसके बाद युवक नीचे उतरा, इसी दौरान पीछा कर रहे दोनों आरोपियों ने चाकू दिखाकर युवक से लूट की वारदात को अंजाम दिया और गले में पहनी सोने की चेन लेकर फरार हो गये. वारदात करने के बाद आरोपी ट्रेन से अजमेर भागे थे, जांच में आरोपियों की जानकारी पुलिस को लगी और उसके बाद अजमेर स्टेशन पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया. फ़िलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों से लूट का 100 ग्राम सोना, 5 लाख 70 हजार रूपए नगद और 5 मोबाइल फोन्स बरामद कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है.

    Share:

  • वन विभाग का बड़ा घोटाला, 116 सागौन पेड़ों की अवैध कटाई; अपने ही कर्मचारी निकले दोषी

    Sat Apr 4 , 2026
    नर्मदापुरम। नर्मदापुरम (Narmadapuram) जिले की बानापुरा रेंज (Banapura Range) की चिचवानी बीट से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने वन विभाग (Forest Department) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिन लोगों पर जंगल की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, वही कर्मचारी अवैध कटाई (Illegal Logging) जैसे गंभीर अपराध में शामिल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved