
इंदौर। इंदौर (Indore) के खजराना थाना क्षेत्र (Khajrana Police Station Area) में 15वी बटालियन के दो जवानों ने पचोर (Pachor) से होटल में रुकने आए युवक-युवती को लूट लिया। दोनों उनका पीछा करते हुए होटल तक पहुंचे थे। होटल मालिक से मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज (CCTV footage) के आधार पर पुलिस ने दोनों 15वी बटालियन के वसूलीबाज जवानों को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है।
दरअसल पूरी घटना इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र की ओरो होटल की है। जहां पर 15वी बटालियन के दो जवान अभय मनोरी और जितेन्द्र कुशवाह ने रात 9 बजे के लगभग एक युवक-युवती को लूट लिया। बताया जाता है कि दोनों यहां उनका पीछा करते हुए होटल पहुंचे। और उनसे रुपए की मांग करने लगे। इस दौरान दोनों ने मोबाइल से करीब ढाई हजार रुपए ट्रांसफर कराए। और दोनों को डरा धमकाकर मोबाइल भी लेकर चले गए। होटल मालिक के साथ युवक-युवती ने पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों जवानों की पहचान कर दोनो जवानों को गिरफ्तार कर लिया है की है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved