img-fluid

इंदौर: तीस करोड़ की संपत्ति वाले प्रधान आरक्षक का नोट लुटाते वीडियो वायरल

October 16, 2026

  • बैंक खातों में दस लाख की जानकारी मिली, अब तक कोई लॉकर नहीं मिला

इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने पीटीसी के प्रधान आरक्षक फिरोज खान 15 के ठिकानों पर छापा मारकर उसकी तीस करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा किया था। अब उसका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह नोटों की गड्डियां लुटाते दिखाई दे रहा है। बताते हैं कि उसके साथ देवास के कई अफसर भी डांस कर रहे हैं। इनकी पहचान की जा रही है।

दो दिन पहले लोकायुक्त पुलिस ने प्रधान आरक्षक फिरोज खान के इंदौर, देवास के 15 ठिकानों पर छापा मारा था। लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय ने बताया कि उसके 21 बैंक खातों की जानकारी बैंकों से मांगी गई थी। इसमें से कुछ बैंकों से जानकारी आ गई है। वहां उसके खाते में दस लाख से अधिक की राशि जमा है। बैंकों से उसके लॉकर की जानकारी मांगी है, लेकिन अब तक किसी लॉकर की जानकारी सामने नहीं आई है। लोकायुक्त पुलिस ने गृह विभाग को पत्र लिखकर फिरोज के यहां छापे की जानकारी दे दी है, ताकि उसके खिलाफ सस्पेंड करने की कार्रवाई की जा सके।


  • वहीं इसी बीच सोशल मीडिया पर फिरोज खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह नोट लुटा रहा है। इस दौरान उसके साथ देवास के कुछ अफसर भी शामिल हैं। हालांकि अभी उनकी पहचान नहीं हो सकी है। बताते हैं कि यह वीडियो इंदौर की एक नामी होटल का है, जहां कुछ साल पहले फिरोज खान की बेटी की शादी हुई थी। इसमें कई नामी लोग भी शामिल हुए थे और गानों पर थिरक रहे थे। अब यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं जो अफसर इसमें दिखाई दे रहे हैं उनके बीच खलबली मच गई है।

    Share:

  • एक हजार करोड़ की ड्राइव इन सिनेमा के लिए छूटी जमीन हासिल करने के लिए डिविजन बेंच में अपील करेगा प्राधिकरण, निगम भी कर चुका है अनुमति निरस्त

    Fri Oct 16 , 2026
    अग्निबाण फॉलोअप… सवा 3 लाख स्क्वेयर फीट एबी रोड की बेशकीमती जमीन छूटने का हल्ला आदेशसे पहले ही मचा, सालभर पहले बुलडोजर भेजने के साथ प्राधिकरण ने चल रहे अवैध विकास कार्य को रुकवाया और थमाया था नोटिस – ३४ साल पहले की योजना ११४ पार्ट-२ निरंजनपुर में शामिल रही ये विवादित जमीन – संकल्प […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved