
इंदौर। इंदौर (Indore) के वार्ड 60 के चुनाव फिलहाल अटक गए हैं। हाई कोर्ट ने कांग्रेस पार्षद सुनहरा अंसारी का चुनाव शून्य घोषित करने वाले निचली अदालत के आदेश पर रोक (स्टे) लगा दी है। गौरतलब है कि इससे पहले इंदौर जिला न्यायालय ने नामांकन शपथपत्र में संपत्ति, देनदारियों और अन्य जरूरी जानकारियां छिपाने के आधार पर सुनहरा अंसारी का निर्वाचन रद्द कर दिया था। इस फैसले के खिलाफ पार्षद ने हाई कोर्ट का रुख किया था, जहां कोर्ट ने निचली अदालत के आदेश पर स्टे लगाते हुए फिलहाल राहत दे दी है। इस कानूनी प्रक्रिया के चलते वार्ड 60 के राजनीतिक भविष्य पर संशय बना हुआ है। सीनियर एडवोकेट विशाल बाहेती ने सुनहरा अंसारी की ओर से तर्क रखे। अगली सुनवाई 4 सप्ताह बाद होगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved