
इंदौर। देर रात को टोल नाके के पास हुए सडक़ हादसे (road accident) में एक परिवार (Family) के एक व्यक्ति(person) की मौत हो गई, जबकि बच्चों (children) सहित सात लोग घायल (injured) हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी इंदौर (Indore) में एक रिश्तेदार (relative) के यहां गमी में शामिल होने के लिए आ रहे थे।
शिप्रा पुलिस (Police) ने बताया कि हादसा मांगलिया टोल नाके (manglia toll naka) के समीप हुआ। बताया जा रहा है कि कार में सवार मुकेश पिता निर्मलचंद्र निवासी रायसेन सिलवानी की हादसे में मौत हो गई, जबकि कार में सवार संजय, उसकी पत्नी शिल्पा, रूबी, रेखा और बच्चे शुभ, कृष्ठ और 6 माह का दृश्य घायल (injured) हुए हैं। सभी को इलाज के लिए चोइथराम अस्पताल (choithram hospital) में भर्ती कराया गया है। शिप्रा पुलिस द्वारा बताया गया कि इनकी कार अनियंत्रित होकर टोल नाके के आगे डिवाइडर से टकरा गई थी। बाद में कार में सवार घायल लोगों को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। संभवत: रात होने के चलते यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी लग गई होगी। फिलहाल पुलिस हादसे का वास्तविक कारण जानने के लिए मौके पर पहुंची है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved