img-fluid

इन्दौर: इधर ड्रोन से मॉनिटरिंग करते रहे अधिकारी, उधर परसों एयरपोर्ट रोड और कल जंजीरवाला पर परेशान होते रहे लोग

April 12, 2026

मेट्रो के काम के चलते बंद रास्ते के कारण लोग हो रहे परेशान, यातायातकर्मियों से हो रही हुज्जत

इन्दौर। कल और परसों यातायात पुलिस (Traffic Police) के अधिकारी क्षेत्र में ड्रोन मॉनिटरिंग (Drone Monitoring) करते रहे और उधर एयरपोर्ट रोड (Airport Road) और जंजीरवाला (Janjiravala) पर वाहन चालक परेशान हो गए। परसों मेट्रो के काम के चलते एयरपोर्ट वाले रास्ते पर हुए बदलाव के कारण वाहन चालक परेशान हो गए। वहीं, कल जंजीरवाला से अटल द्वार तक वाहन चालकों को वाहन निकालने में पसीना आ गया। यही हाल कल राजबाड़ा (Rajwada) वाले क्षेत्र के भी रहे।



  • ड्रोन मॉनिटरिंग के साथ यातायात पुलिस दावा कर रही है कि इससे यातायात की बिगड़ी व्यवस्था को सुधारने में मदद हो रही है, लेकिन परसों से इस करने में लगी यातायात पुलिस को कुछ स्थानों पर यातायात की बिगड़ी व्यवस्था को सुधारने के लिए जूझना पड़ रहा है। परसों जहां ये व्यवस्था एयरपोर्ट रोड पर बिगड़ी थी। कल ऐसे हालात जंजीरवाला से लेकर अटल द्वार तक और राजबाड़ा पर भी बने। मेट्रो के काम के कारण एयरपोर्ट से सुपर कॉरीडोर और गांधीनगर की ओर जाने वाला रास्ता बंद है। काम के चलते लगे शेड के कारण वैसे ही रास्ता प्रभावित है। ऐसे में यहां दो पहिया, ई-रिक्शा और ऑटो ने रॉन्ग साइड से चलकर इन मार्गों पर यातायात व्यवस्था बिगाड़ रहे हैं। वहीं, कल एक भंडारे के कारण लगाए गए बड़े स्वागत गेट के कारण यातायात का कचूमर जंजीरवाला से लेकर अटल द्वार तक निकल गया और यहां वाहन चालक परेशान होते नजर आए। यहां कोई यातायातकर्मी नहीं नजर आए। शाम के पीक अवर्स में राजबाड़ा के हालात भी शनिवार के कारण बिगड़ गए, जहां अधिकारियों तो तुरंत दौड़ लगाना पड़ी।

    Share:

  • सावधान इन 3 पेड़ों की परछाई से घर में बढ़ सकता है कलह और आर्थिक संकट

    Sun Apr 12 , 2026
    नई दिल्ली । सनातन परंपरा (Sanatan Tradition) में प्रकृति को दिव्य शक्ति (Divine Power)का स्वरूप माना गया है और पेड़ पौधों (Trees and plants) को विशेष महत्व (Special Significance) दिया गया है। यही कारण है कि घर में तुलसी और शमी (Tulsi and Shami)जैसे पौधों को शुभ माना जाता है और उन्हें लगाने से सकारात्मक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved