
एक ओर एलिवेटेड कारिडोर के लिए लगा दिए चद्दर, सी 21 मॉल के सामने डिवाइडर के लिए खुदाई
इंदौर। एबी रोड (AB Road) से निकलले वाले लोगों की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले बीआरटीएस (BRTS) तो अब यहां बनने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर (Elevated Corridor) और डिवाइडर (divider) के कारण रास्ता संकरा हो गया है और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब जब तक यहां एलिवेटेड नहीं बन जाता, तब तक वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना प़ेगा।
बीआरटीएस इसलिए हटाया गया, क्योंकि कुछ लोगों की परेशान को देखते हुए मिक्स लेन में यातायात प्रभावित हाो रहा था। बाद में कोर्ट ने आम लोगों की परेशानी समझी और इसे तोडऩे का आदेश दिया। अभी भी राजीव गांधी चौराहा से लेकर निरंजन पुर तक कहीं-कहींं बीआरटीएस की रैलिंग नहीं हटाई गई है तो बस स्टैंड भी वैसे ही पड़े हुए हैं। अब एलआईजी से लेकर नवलखा तक एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए यहां लोहे की चद्दरें लगाना शुरू कर दिया है, जिसके कारण एलआईजी से सी 21 मॉल तक जाने वाला रास्ता संकरा हो गया है। प्रेस काम्पलेक्स के सामने तो बॉटल नेक जैसी स्थिति बन गई है। यहां रोज सुबह और शाम ट्राफिक बढ़ेने के कारण वाहनों का जाम लग जाता है। यही नहीं इसके बाद मालवीय नगर चौराहे से सी 21 मॉल होते हुए रसोमा तक जाने वाले सडक़ की भी यही स्थिति है। यहां डिवाइडर निर्माण का काम चल रहा है, जिसके कारण सडक़ को खोदा जा रहा है। सडक़ खुदने के कारण भी यहां सडक़ संकरी हो चली है। रोज शाम को यहां ंजाम लगना आम बात हो गई है, लेकिन यातायात पुलिस यहां की व्यवस्था देखने की बजाय विजय नगर चौराहे पर चालान बनाने में व्यस्त रहती हैं ओर लोग परेशान होते रहते हैं।