
इंदौर। इंदौर (Indore) मे एक महिला (Women) की पत्थर से सर कुचकर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस (Police) ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। दरअसल परदेशीपुरा थाना (Pardeshipura Police Station) क्षेत्र में सुगनी देवी कॉलेज के पास स्थित मैदान से मिली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। महिला को पहले घायल अवस्था में पाया गया था और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है, और एक आरोपी मुकेश कोरी को हिरासत मे लिया। और आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया की महिला और वो दोनों नशे के आदि है। और सथ मे नशा करते है, और महिला तीन चार दिन से उसके साथ ही रह रही थी आरोपी द्वारा बताया गया की महिला अन्य युवकों के भी संपर्क मे थी। जिसको लेकर आरोपी नाराज था और परसो रात 3 बजे आरोपी महिला को लेकर सुगनिदेबी कालेज के ग्राउंड पंहुचा जहाँ पर आरोपी ने महिला के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये उसके बाद महिला की पत्थर से सर कुचल कर हत्या कर दी। जिसपर परदेशिपुरा थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। वही पुलिस का कहना है। की महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दुष्कर्म से संबंधित धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved