img-fluid

इंदौर: कपड़े सुखाते समय पहली मंजिल से धड़ाम से नीचे गिरी महिला, ग्रीन पार्क कालोनी की घटना

February 15, 2026

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) के चंदन नगर थाना क्षेत्र स्थित ग्रीन पार्क कॉलोनी (Green Park Colony) में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां कपड़े सुखाने के दौरान एक नवविवाहिता महिला (Newly Married Woman) पहली मंजिल से नीचे गिर गई। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में महिला नीचे धड़ाम से गिरती नजर आ रही है। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

यह घटना मंगलवार की है। यहां रहने वाली 25 वर्षीय शिफा (पति- रफीक अब्बासी) पहली मंजिल से अचानक नीचे गिर गई। बताया जा रहा है कि शिफा अपने घर की बालकनी में कपड़े सुखाने का काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह संतुलन खोकर सीधे नीचे आ गिरी।

घटना के बाद आस-पास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत महिला को उठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। डॉक्टरों के मुताबिक महिला के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज जारी है।


  • घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, शिफा की शादी करीब 6 महीने पहले ही रफीक अब्बासी से हुई थी। शादी के बाद से ही वह अपने पति के साथ ग्रीन पार्क कॉलोनी में रह रही थी। हादसे के बाद परिवार और आस-पास के लोग काफी सदमे में हैं।

    घटना की सूचना मिलते ही चंदन नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम को समझने की कोशिश कर रही है। प्रारंभिक जांच में इसे हादसा माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के हादसों से बचने के लिए घरों की बालकनी और छतों पर सुरक्षा इंतजाम जरूरी है। खासकर, कपड़े सुखाते समय सावधानी बरतना बेहद आवश्यक है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। फिलहाल, महिला का इलाज जारी है और पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

    Share:

  • भारतीय लड़कियों ने भी दिया पाकिस्तान को झटका, मुकाबला जीतने के बाद हैंडशेक ठुकराया

    Sun Feb 15 , 2026
    डेस्क। भारत और पाकिस्तान की मेंस टीम के बीच में जहां टी20 वर्ल्ड कप 2026 का कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मुकाबले को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक देखने को मिलेगा या नहीं। वहीं इससे पहले 15 फरवरी को ग्रुप-ए में भारतीय महिला ए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved