
इंदौर। निजी कंपनी (private company) में नौकरी (Job) करने वाली एक युवती (Young woman) फांसी के फंदे पर लटकी मिली। यह साफ नहीं हुआ है कि उसने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस ने उसका मोबाइल और लैपटॉप जब्त किया है, ताकि आत्महत्या के कारण का पता चल सके।
बाणगंगा पुलिस ने बताया कि आयुषी ठक्कर ने फांसी लगा ली। वह अहमदाबाद की निजी कंपनी के इंदौर स्थित दफ्तर में काम करती थी। सुबह जब परिजन ने उसे फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को मौके पर बुलाया। आशंका है कि उसने रात को फांसी लगाई होगी। मौके पर पुलिस ने पड़ताल की, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। अब पुलिस मोबाइल की जांच करेगी कि आखिरी बार उसकी किससे बात हुई थी। साथ ही लैपटॉप भी जब्त किया गया है। आयुषी के पिता संतोष फैक्ट्री में काम करते हैं। उसकी एक छोटी बहन और भाई है।
मंदिर के पास अचेत मिला जहर खाया अधेड़…मौत
मंदिर के पास एक अधेड़ अचेत मिला। उसने जहर खा लिया था। उसकी मौत हो गई। यह बात सामने आ रही है कि काफी समय से काम-धंधा बंद था, जिसके चलते वह डिपे्रशन में था। राऊ पुलिस ने बताया कि रंगवासा के रहने वाले 50 साल के बैजनाथ पिता गुरुचरण के शव का एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। वह लेथ मशीन का काम करता था, लेकिन काफी समय से काम बंद था, जिसके चलते वह बेरोजगार हो गया था। 10 साल पहले उसे पत्नी भी छोडक़र चली गई थी, जिसके बाद से वह भाई और भतीजे के साथ रहता था। कल वह भूतनाथ मंदिर के पास अचेत मिला तो इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पता चला कि उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved