img-fluid

इंदौर: कोचिंग क्लास मे नाबालिक छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले युवक की लोगो ने की पिटाई

February 10, 2026

इंदौर। इंदौर शहर (Indore City) के अन्नपूर्णा थाना (Annapurna Police Station) क्षेत्र में स्थित कैटलाइजर कोचिंग क्लास (Catalyzer Coaching Class) से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। कोचिंग क्लास में मैनेजमेंट से जुड़े एक कर्मचारी पर नाबालिग छात्रा (Minor Student) के साथ छेड़छाड़ (Interference) करने का आरोप लगा है। घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। और लोगो ने आरोपी की जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले किया।

जानकारी के अनुसार, कैटलाइजर कोचिंग क्लास में कार्यरत कर्मचारी ने पढ़ाई के दौरान नाबालिग छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार करने का प्रयास किया। छात्रा ने आरोपी की हरकतों का विरोध किया और किसी तरह वहां से निकलकर पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत अन्नपूर्णा थाना पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।शिकायत मिलने के बाद अन्नपूर्णा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी कर्मचारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।


  • मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे मामले को लेकर डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि नाबालिग से जुड़े अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि कहीं पहले भी इस तरह की कोई घटना तो नहीं हुई है। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

    Share:

  • रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटने की कगार पर, UAE के बल्लेबाज का अनोखा कारनामा

    Tue Feb 10 , 2026
    डेस्क। रोहित शर्मा के नाम वैसे तो बहुत सारे कीर्तिमान हैं, लेकिन उनमें से एक लगता है कि अब जल्द ही टूट जाएगा। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और टी20 विश्व कप 2024 चैंपियन रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्का लगाए हैं, लेकिन अब यूएई का बल्लेबाज उनसे आगे निकलने के करीब […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved