img-fluid

इंदौर: पार्टी बनाने गए युवक की हत्या, पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार

May 29, 2026

इंदौर। इंदौर के पुलिस थाना एरोड्रम क्षेत्र में संदिग्ध हालत में मिले रोहित की मौत ने हत्या का रूप ले लिया है। जांच में सामने आया कि रोहित अपने चार दोस्तों के साथ पार्टी में मौजूद था, जहां पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ और मामला मारपीट तक पहुंच गया। गंभीर रूप से घायल रोहित को उसके दोस्त ही अस्पताल छोड़कर भागे थे, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में अस्पताल में मिले रोहित की मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। प्रारंभिक जांच में मामला दुर्घटना या अस्वाभाविक मौत का लग रहा था, लेकिन पुलिस ने गहराई से जांच करते हुए हत्या का प्रकरण दर्ज कर इसे हत्या मानकर कार्रवाई शुरू की। जांच आगे बढ़ते ही पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए इसमें शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


  • पुलिस के अनुसार रोहित अपने परिचितों के साथ एक कमरे में चल रही पार्टी में मौजूद था। आरोपियों में मिलन, पिंटू, मीत और एक अन्य साथी शामिल हैं। सभी एक ही क्षेत्र में रहते थे और आपस में गहरी दोस्ती थी। उसी दोस्ती के नाते उन्होंने रोहित को पार्टी के लिए बुलाया था। पार्टी के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद बढ़ गया और यह तकरार मारपीट में बदल गई। बताया जाता है कि झगड़ा इतना बढ़ गया कि रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद सभी आरोपी रोहित को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई तो सभी अस्पताल से भाग गए थे पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर इसे हत्या माना और तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की।

    Share:

  • इंदौर: नाबालिक बेटी को मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने पर दो पक्षों में हुआ जमकर विवाद

    Fri May 29 , 2026
    इंदौर। इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को कथित अश्लील मैसेज भेजने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि शिकायत लेकर पहुंचे एक परिवार के साथ पड़ोसियों ने मारपीट कर दी। वहीं अब इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र के अंबिकापुरी इलाके […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved