img-fluid

इंदौर का अपोलो टॉवर नगर निगम ने किया सील, फायर सेफ्टी को लेकर हुई कार्रवाई

September 09, 2026

इंदौर। इंदौर शहर (Indore City) के MG रोड स्थित 56 दुकान के सामने अपोलो टावर (Apollo Tower) में नगर निगम (Municipal Council) और जिला प्रशासन (District Administration) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने टावर की सभी दुकानों (Shop) को सील (Seal) कर दिया। कार्रवाई के दौरान फायर सेफ्टी (Fire Safety) से जुड़ी व्यवस्थाएं पर्याप्त नहीं मिलने की बात सामने आई।


  • नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम अपोलो टावर पहुंची और वहां दुकानों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जांच के दौरान फायर सेफ्टी व्यवस्था में कमी मिलने के बाद टीम ने सभी दुकानों को सील करने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मौके पर व्यापारियों और दुकानदारों की भीड़ जमा हो गई। अचानक हुई कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई।

    प्रशासन और नगर निगम की ओर से शहर में फायर सेफ्टी मानकों को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अपोलो टावर में भी सुरक्षा इंतजामों की जांच की गई। टीम ने सुरक्षा मानकों का पालन नहीं होने पर दुकानों को सील कर दिया। कार्रवाई के बाद व्यापारियों में नाराजगी और चिंता देखने को मिली। फिलहाल प्रशासन की ओर से कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी और दुकानों को दोबारा खोलने की प्रक्रिया के संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

    Share:

  • 20 साल से BJP राज, लेकिन जवाबदेही कहां...सागर जहरीली शराब कांड पर भड़के राहुल गांधी

    Wed Sep 9 , 2026
    सागर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मध्य प्रदेश में जहरीली शराब (Spurious liquor) से हुई मौतों की निष्पक्ष जांच की मांग की और राज्य की बीजेपी सरकार से जवाबदेही तय करने को कहा. लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि मध्य प्रदेश में जहरीली दवाओं, शराब और पानी की वजह से कई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved