img-fluid

इंदौर के जिंसी-छावनी बाधाएं हटीं, सडक़ निर्माण शुरू 

May 28, 2026

  • छावनी में लोगों के विरोध के पोस्टर के बीच शुरू हुई खुदाई 
  •  जिंसी में आज से 3 महीने के लिए लागू किया ट्रैफिक डायवर्जन 

इंदौर। नगर निगम द्वारा सडक़ की चौड़ाई में बाधक निर्माण हटाने के तत्काल बाद जिंसी और छावनी में सडक़ का निर्माण शुरू करने की तरफ काम शुरू कर दिया गया है। छावनी में इस कार्य के लिए सडक़ की खुदाई भी शुरू हो गई है। जिंसी में आज से 3 महीने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया है।

तोडफ़ोड़ के बाद जिंसी वाली सडक़ से तो नगर निगम द्वारा अधिकांश मलबा उठा लिया गया है, जबकि छावनी वाली सडक़ पर मलबा उठाने का काम अभी भी चल रहा है। इस बीच नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंगल द्वारा सडक़ का निर्माण करने वाले ठेकेदार कंपनी की बैठक कल स्मार्ट सिटी कंपनी के कार्यालय में ली गई। इस बैठक में कंपनी से इन दोनों सडक़ों का निर्माण तेज गति से करने के बारे में चर्चा की गई। कंपनी के अधिकारियों से कहा गया कि दोनों सडक़ों को बनाने के लिए आप वर्क प्लान प्रस्तुत कीजिए। अधिकारियो द्वारा 48 घंटे में वर्क प्लान प्रस्तुत करने का वक्त लिया गया है। इसी बीच नगर निगम द्वारा बनाए गए दबाव के कारण छावनी की सडक़ का निर्माण ठेकेदार ने शुरू कर दिया है। दवा बाजार चौराहे से शुरू होने वाली इस सडक़ के लिए करीब 200 मीटर क्षेत्र में प्रारंभिक तौर पर खुदाई शुरू कर दी गई है। यह खुदाई भी ऐसे समय पर शुरू की गई है, जब छावनी क्षेत्र के लोग उनके मकान को तोड़े जाने का विरोध कर रहे हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने अपने घर के बाहर पोस्टर लगा रखे हैं, जिसमें वह शहर के लोगों को चेतावनी दे रहे हैं कि आज उनका नंबर आ गया, लेकिन कल आपका नंबर आएगा। ध्यान रहे कि छावनी की यह सडक़ 80 फीट चौड़ाई में मास्टर प्लान के प्रावधान के अनुसार बनाई जाना थी, लेकिन लोगों की मांग के कारण नगर निगम द्वारा इस सडक़ की चौड़ाई को कम किया गया है। सडक़ का भी निर्माण निगम के ठेकेदार ने शुरू कर दिया है। जिंसी सडक़ निर्माण को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा 3 महीने के लिए इस सडक़ वाले क्षेत्र का ट्रैफिक डायवर्जन प्लान आज से लागू कर दिया गया है। इसके अंतर्गत जिंसी चौराहे से लक्ष्मीबाई प्रतिमा तक जाने के लिए रास्ता पूरी तरह से बंद रहेगा। अब लोग शंकरगंज चौराहे से कंडीलपुरा होते हुए लक्ष्मीबाई प्रतिमा चौराहा जा सकेंगे। इसके साथ ही जिन लोगों को लक्ष्मीबाई प्रतिमा से जिंसी की तरफ आना है, वह लोग शंकरगंज चौराहे से सुभाष मार्ग होते हुए आ सकेंगे। इसके अतिरिक्त लक्ष्मीबाई प्रतिमा चौराहे से कंडीलपुरा होते हुए भी जिंसी की तरफ आया जा सकेगा। जिंसी चौराहे से इमली बाजार मरीमाता चौराहा होते हुए भी लक्ष्मीबाई प्रतिमा तक पहुंच सकते हैं। निगम द्वारा यह ट्रैफिक डायवर्जन प्लान 27 अगस्त तक के लिए लागू किया गया है।

Share:

  • केन्या के गर्ल्स स्कूल में भीषण आग, 16 छात्राओं की मौत; 50 से ज्यादा घायल

    Thu May 28 , 2026
    केन्या: केन्या के नकुरु काउंटी स्थित गिलगिल के उतुमिशी गर्ल्स अकादमी में छात्रावास में लगी भीषण आग ने पूरे देश को झकझोर दिया है. शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, गुरुवार तड़के करीब 3:30 बजे लड़कियों के डॉर्मिटरी में आग भड़क उठी. हादसे में अब तक 16 छात्राओं की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 74 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved