img-fluid

2 दिन में इन्दौर में 6 डिग्री से ज्यादा गिरा दिन का पारा, सामान्य से 9 डिग्री कम

October 31, 2025

 

आज सुबह कुछ देर के लिए हुई तेज बारिश, अब भी कोहरे की चपेट में शहर

दिन और रात के तापमान में रह गया सिर्फ 3 डिग्री का फर्क

इन्दौर। शहर (Indore) में परसों की तरह कल भी पूरे समय कोहरा (Fog) छाया रहा। शाम से रात तक हल्की फुहारों (light showers) का दौर चलता रहा। इसके कारण तापमान (Temperature) में भी गिरावट आई। पिछले दो दिनों में ही दिन का तापमान 6 डिग्री से ज्यादा गिरकर सामान्य से 9 डिग्री नीचे पहुंच चुका है, वहीं आज सुबह कुछ देर के लिए तेज बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है।

विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक आज सुबह 6 से 8.30 बजे के बीच 2.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके बाद भी हल्की बूंदाबांदी चलती रही। कल दिन का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 9 डिग्री और परसों की अपेक्षा 2 डिग्री कम था, वहीं इससे एक दिन पहले बुधवार की अपेक्षा यह 6.6 डिग्री कम था, यानी दो ही दिनों में तापमान में 6.6 डिग्री की कमी दर्ज की गई, वहीं रात का न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री रहा जो, सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा, लेकिन परसों रात की अपेक्षा 1.8 डिग्री कम था। इस दौरान हवाओं की दिशा उत्तरी और उत्तर पूर्वी रही। हवाओं की अधिकतम रफ्तार 13 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची।


कोहरे से गिरी दृश्यता 500 मीटर पर पहुंची
शहर में कल भी पूरे दिन कोहरा छाया रहा। इसके कारण दिन की अधिकतम दृश्यता 2500 मीटर तक ही पहुंच पाई, जो आमतौर पर 5000 से 6000 मीटर तक रहती है, वहीं आज सुबह घना कोहरा होने के कारण यह गिरकर 500 मीटर तक पहुंच गई। इसके कारण सुबह भी वाहन चालक गाडिय़ों की लाइट जलाकर वाहन चलाते नजर आए।

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने निरस्त की बेंगलुरु उड़ान
इन्दौर। एयर इंडिया एक्सप्रेस में कल शाम बेंगलुरु से इंदौर आकर वापस बेंगलुरु जाने वाली उड़ान को निरस्त कर दिया। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट शाम 4.20 बजे बेंगलुरु से इंदौर जाकर 4.50 बजे वापस बेंगलुरु जाती है। लेकिन कल कंपनी ने इसे निरस्त कर दिया। कंपनी ने विमानतल प्रबंधन को बताया कि इसकी जानकारी यात्रियों को पहले ही दे दी गई थी। लेकिन कुछ यात्री जानकारी के अभाव में एयरपोर्ट पहुंचे और फ्लाइट के निरस्त होने से नाराजगी जाहिर की। कल सुबह घना कोहरा होने के कारण एयर इंडिया एक्सप्रेस का दिल्ली से इंदौर आकर शारजाह जाने वाला विमान अहमदाबाद डाइवर्ट करना पड़ा था। मौसम साफ होने के बाद यह विमान दोपहर 12.30 बजे इंदौर आया और तय समय से साढ़े तीन घंटे देरी से 1 बजे शारजाह रवाना हुआ था।

Share:

  • दाऊद इब्राहिम पर बोलकर फंसीं ममता कुलकर्णी, बोलीं- मेरा कोई लेना-देना नहीं

    Fri Oct 31 , 2025
    मुंबई। 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने दाऊद इब्राहिम और विकी गोस्वामी को लेकर कमेंट किया है। कई सालों से लो प्रोफाइल मैंटेन करने वाली ममता हाल (Mamta Kulkarni) ही में यूपी के गोरखपुर में एक इवेंट में पहुंचीं। यहां उनके […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved