
बारामूला: स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) को लेकर देशभर में सुरक्षा एजेंसियां (Security Agencies) अलर्ट मोड पर काम कर रही हैं. इसके साथ ही दुश्मन भी सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. हालांकि उनके मंसूबे कामयाब नहीं हो पा रहे हैं. स्वतंत्रता दिवस को लेकर बॉर्डर इलाकों में सेना ने LOC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम की है. इस दौरान सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हो गया है. फिलहाल सेना की तरफ से सर्च ऑपरेशन जारी है.
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के बारामूला जिले के उरी सेक्टर (Uri Sector) के चिरुंडा गांव घुसपैठ की कोशिश की गई. हालांकि सुरक्षाबलों ने समय रहते इस कोशिश को नाकाम कर दिया. आतंकियों और सेना के बीच हुई मुठभेड़ में एक जवान के शहीद होने की खबर है. फिलहाल मुठभेड़ जारी है. सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. इसके साथ ही मुठभेड़ के दौरान आसपास के इलाकों में गोलियों की आवाज साफ तौर पर सुनी जा सकती है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved