img-fluid

फिर बढ़ सकती है महंगाई, ईरान-इजरायल तनाव के चलते आसमान छू रहे कच्चे तेल के दाम

June 17, 2025

नई दिल्ली। मई (May) में महंगाई (Inflation) थोड़ी कम हुई थी, लेकिन अब फिर से बढ़ सकती है। वजह है ईरान और इजरायल (Iran-Israel Tension) के बीच बढ़ता तनाव। इसकी वजह से कच्चे तेल (Crude oil) के दाम आसमान छू रहे हैं। अगर तेल और महंगा हुआ, तो भारत में भी सामान की ढुलाई (ट्रांसपोर्ट), फैक्ट्रियों का कच्चा माल और रोजमर्रा की चीजें (Raw materials and everyday items) महंगी हो जाएंगी।

रेटिंग एजेंसी इक्रा के एक जानकार (राहुल अग्रवाल) का कहना है, ईरान-इजरायल तनाव ने तेल को बहुत तेजी से महंगा कर दिया है। तेल के महंगे होने और डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर पड़ने से थोक महंगाई (WPI) पर दबाव बढ़ेगा। जून में यह करीब 0.6% से 0.8% रहने का अनुमान है।


एक और बड़ी चिंता मानसून की है। मानसून जल्दी आया जरूर, लेकिन जून की शुरुआत से ही रुक गया है। 15 जून तक बारिश सामान्य से लगभग एक तिहाई (31%) कम हुई है। बारिश कब और कहां होगी, यह फसल और खाने-पीने की चीजों की कीमतों के लिए बहुत जरूरी है।

थोक महंगाई का असर आम आदमी पर कब?
थोक महंगाई (WPI) में बदलाव का असर बाजार में महंगाई (खुदरा महंगाई या CPI) पर दिखने में लगभग डेढ़ महीने का समय लगता है। इसमें उत्पादन, ढुलाई और भंडारण का समय शामिल है। अगर थोक महंगाई घटती है, तो डेढ़-दो महीने में बाजार में भी महंगाई घटने की उम्मीद होती है।

अगर थोक महंगाई बढ़ती है, तो बाजार में भी महंगाई बढ़ जाती है। थोक महंगाई, बाजार की महंगाई में बदलाव का पहला संकेत होती है। बता दें भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ब्याज दरें तय करते समय ज्यादातर खुदरा महंगाई (CPI) को ही देखता है।

एक राहत की खबर: प्याज सस्ता हुआ
थोक बाजार में खाने-पीने की चीजें (खाद्य सूचकांक) महंगी होने की दर मई में घटकर 1.72% रह गई, जो अप्रैल में 2.55% थी। सब्जियों के दाम तेजी से गिरे। मई में सब्जियों की कीमतें 21.62% सस्ती हुईं (अप्रैल में 18.26% की गिरावट थी)। इसमें भी प्याज के दाम में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

इनके दाम घटे-बढ़े
वस्तुएं         अप्रैल 2025            मई 2025  प्रतिशत में
अनाज           3.81                           2.56
धान               1.87                           0.96
गेहूं               7.41                            5.75
दालें              -5.57                         -10.41
सब्जियां       -18.26                        -21.62
आलू            -24.30                        -29.42
प्याज            0.20                          -14.41

थोक महंगाई की चाल
मई – 0.39
अप्रैल – 0.85
मार्च – 2.05
फरवरी – 2.45
जनवरी – 2.51
दिसंबर 24 – 2.57
नवंबर – 2.16

Share:

  • अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर एयरपोर्ट कर्मचारियों से हुई पूछताछ, फोन जब्त, दूसरा ब्लैक बॉक्स भी मिला

    Tue Jun 17 , 2025
    नई दिल्‍ली । एयर इंडिया विमान दुर्घटना (Air India plane crash) की जांच (investigation) के तहत सुरक्षा एजेंसियों ने अहमदाबाद एयरपोर्ट (Ahmedabad Airport) पर ग्राउंड हैंडलिंग स्टाफ से पूछताछ की और आगे की जांच के लिए उनके फोन जब्त कर लिए। सोमवार को बोइंग की एक टीम भी जांच के लिए दुर्घटनाग्रस्त स्थल पर पहुंची। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved