img-fluid

जेलों में कैदियों से 31 अक्टूबर तक मुलाकात नहीं

August 28, 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश की जेलों में बंद बंदियों को अपनों से मिलने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। शनिवार को जेल मुख्यालय ने नया आदेश जारी करते हुए बंदियों से परिजनों की मुलाकात पर 31 अक्टूबर तक रोक लगा दी है। इससे पहले इसे 4 बार बढ़ाया जा चुका है। पहले यह प्रतिबंध 31 अगस्त तक था। हालांकि इस दौरान कैदियों को वीडियो कॉल की सुविधा मिलेगी। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के चलते 23 मार्च से लॉकडाउन शुरू किया गया था। इसके तहत जेल में बंदियों से मुलाकात पर भी 31 मई तक रोक लगा दी गई थी। वहीं, प्रदेश में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए मुलाकात पर रोक की अवधि एक माह और बढ़ाकर यह 30 जून तक कर दी थी। इसके बाद शासन के आदेश पर अब इसे 31 जुलाई और फिर 31 अगस्त कर दिया था।

Share:

  • उपुचनाव के लिए भाजपा तैयार, कांग्रेस में बैठकें शुरू

    Fri Aug 28 , 2020
    कांग्रेस में अभी भी जारी है प्रत्याशियों की तलाश भोपाल। प्रदेश में 27 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग अगले एक पखवाड़े के भीतर चुनाव कार्याक्रम का ऐलान कर सकता है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है। सभी सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी तय हैं, सिर्फ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved