img-fluid

दिलचस्प खुलासा: स्त्री 3 में अक्षय कुमार और स्त्री के बीच होगी तगड़ी लड़ाई?

August 29, 2024

मुंबई। स्त्री 2 (stree 2) को दर्शकों को बेहिसाब प्यार मिला है। बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में भी फिल्म ने कमाल किया है। दर्शकों को स्त्री 2 इतनी पसंद आई है कि सोशल मीडिया पर स्त्री 3 की चर्चा होने लगी है। स्त्री 2 में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का कैमियो देखकर हर कोई हैरान रह गया था। अब लोग कयास लगा रहे हैं कि स्त्री 3 (stree 3) में अक्षय कुमार कॉमेडी और डर का और भी ज्यादा तड़का लगाते नजर आ सकते हैं। फिल्म में स्त्री की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस भूमि राजगौर ने स्त्री 3 को लेकर बात की है।



  • स्त्री 3 की संभावना पर भूमि ने की बात
    अमर कौशिक की स्त्री 2 में स्त्री की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस भूमि राजगौर ने खास बातचीत में स्त्री 3 को लेकर बात की है। भूमि ने स्त्री 3 में अपने और अक्षय कुमार की लड़ाई की संभावना पर भी बात की।

    अक्षय और स्त्री के बीच होगी लड़ाई?
    उन्होंने कहा वो श्योर नहीं हैं। हालांकि, फिल्म को जैसा प्यार मिला है वो तीसरे पार्ट की उम्मीद कर रही हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म की इतनी बड़ी सफलता और मार्वल जैसे यूनिवर्स को बनाने के बाद तीसरा पार्ट तो जरूर आएगा। वहीं, अक्षय और अपनी लड़ाई के बारे में बात करते हुए उन्होंने मजाकिया तौर पर कहा, “मैं वास्तव में डरने वाली हूं क्योंकि वो (अक्षय कुमार) एक मार्शल आर्ट एक्सपर्ट हैं।

    फिल्म के सेट से जुड़ा दिलचस्प किस्सा
    इस दौरान भूमि ने सेट से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि सेट पर मेकर्स ने एक नियम बनाया था। ऐसा था कि जब भी कोई एक्टर सेट पर आता था तो उसके किरदार से जुड़ा एक गाना बजाया था। क्योंकि भूमि फिल्म में भूत की भूमिका निभा रही थीं, तो उनके आने पर ‘गुमनाम है कोई’ गाना बजाया जाता था।

    Share:

  • फिनटेक सेक्टर को स्व-नियामकीय संगठन के तौर पर दी जाएगी संचालन की मंजूरी, RBI गवर्नर ने दी जानकारी

    Thu Aug 29 , 2024
    नई दिल्‍ली । भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने कहा कि केंद्रीय बैंक फिनटेक सेक्टर (Fintech Sector) के लिए कम-से-कम दो उद्योग निकायों को स्व-नियामकीय संगठन (एसआरओ) के तौर पर संचालन की मंजूरी देगा। शक्तिकांत दास ने कहा कि रिजर्व बैंक (Reserve Bank) ने एसआरओ के तौर पर काम करने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved