img-fluid

पार्सल से ओवरलोड इंटरस्टेट बस जब्त; यातायात पुलिस ने लगाया 20 हजार का जुर्माना, छत और अंदर तक ठूंस-ठूंसकर भरे थे पार्सल

October 16, 2026

​इंदौर। यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन और सड़क सुरक्षा को खतरे में डालने वाले वाहनों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में, धार की ओर से इंदौर आ रही एक ओवरलोड इंटरस्टेट बस पर बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात पुलिस ने बस को जब्त किया है और उस पर 20 हजार रुपये का भारी जुर्माना लगाया है।


  • ​नेशनल परमिट वाली बस क्रमांक MP 44 ZE 7773 में हालांकि सवारियां नहीं थीं, लेकिन बस की छत और अंदर भारी मात्रा में पार्सल ठूंस-ठूंसकर भरे गए थे। क्षमता से अधिक पार्सल लदे होने के कारण बस का संतुलन पूरी तरह बिगड़ चुका था और वह सड़क पर एक तरफ झुककर खतरनाक स्थिति में चल रही थी, जिससे किसी भी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी।​मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी अन्नपूर्णा शिवेंदु जोशी के निर्देश पर बस को तत्काल जब्त कर चंदन नगर थाने पर खड़ा करवाया गया। इसके पश्चात वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में यातायात जोन-1 के निरीक्षक सैयद काज़िम हुसैन रिजवी चंदन नगर थाने पहुंचे और बस के विरुद्ध नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई को अंजाम देते हुए विभिन्न धाराओं के तहत अधिकतम चालानी कार्रवाई की और 20 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved