
भोपाल। नगर निगम के चिकित्सालय में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सामग्री खरीदी में हुई गड़बड़ी के मामले में जांच शुरू हो गई है। बुधवार को निगमायुक्त वीएस चौधरी कोलसानी ने खरीदी की फाइल बुलवाई। साथ ही खरीदी संबंधी कागजों की जांच-पड़ताल करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि कोरोना संक्रमण के दौरान की गई मास्क, ग्लब्स, कैप व पीपीई किट समेत अन्य खरीदी की ब्योरा संबंधित अधिकारियों से मांगा गया है। इनकी रिपोर्ट भी तैयारी की जाएगी। बताया जा रहा है कि मामले पर नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने संज्ञान लिया है। साथ नगर निगम के अधिकारियों से भी बातचीत की गई है। बता दें कि नगर नगर निगम चिकित्सालय द्वारा सामग्रियों की खरीदी की गई थी। इसमें वास्तविक दरों से दो से छह गुना अधिक कीमतों पर सामग्री की खरीदी की गई। मंगलवार को नवदुनिया ने खरीदी में हुई धांधली को उजागर किया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved