img-fluid

सोने में इस समय निवेश करना हो सकता है फायदेमंद, आगे दाम में तेजी आने के संकेत

November 18, 2024

नई दिल्‍ली । सोना और चांदी (Gold and Silver) एक ऐसी बहुमूल्य संपत्ति है जो देश के हर घरों में एक भावनात्मक लगाव रखती है। हालांकि, पिछले कुछ समय से यह निवेश के साधन के तौर पर भी उपयोग में आने लगा है। खासकर, जब से सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) की शुरुआत की है। पिछले कुछ वर्षों के आंकड़े देखें तो इन बहुमूल्य धातुओं ने शेयर बाजारों (Stock Markets) या किसी और निवेश के साधनों की तुलना में ज्यादा रिटर्न दिया है। ऐसे में इस समय गिरावट के बाद सोने में निवेश करना फायदेमंद हो सकता है।

शीर्ष से 5,350 रुपये सस्ता हुआ सोना
मजबूत डॉलर और अमेरिकी महंगाई से उपजी चिंता के कारण सोना अपने शीर्ष स्तर से अब तक 5,350 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ता हो चुका है। 30 अक्तूबर को सोने का दाम 82,400 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर था। अब यह 77,050 रुपये पर आ गया है। ऐसे में अगर सोना अपने पुराने भाव पर भी हाल फिलहाल पहुंचता है तो आपको प्रति दस ग्राम 5,350 रुपये का फायदा हो सकता है। सोने का इतिहास रहा है कि इसने हमेशा लंबे समय में फायदा दिया है।


कोरोना में 45 फीसदी तक का फायदा
जब आर्थिक स्थितियां बिलकुल विपरीत होती हैं तो सोना सबसे ज्यादा रिटर्न देता है। उदाहरण के तौर पर कोरोना के समय सोने ने मालामाल कर दिया था। उस साल में सोने के भाव में 45.64 प्रतिशत की तेजी आई थी। अक्षय तृतीय को आधार मानें तो सालाना आधार पर इसका रिटर्न उम्दा रहा है। 2024 में इसने 18.16 फीसदी का फायदा दिया है। 2023 में 19.32 फीसदी, 2022 में 6.50 फीसदी, 2021 में 2.52 फीसदी का मुनाफा दिया है।

आगे दाम में आ सकती है तेजी
विश्लेषकों का मानना है कि जैसे ही आर्थिक स्थितियों में सुधार होगा और शेयर बाजारों में तेजी आएगी, वैसे ही सोने के दाम फिर वापस लौटेंगे। वैश्विक स्तर पर कई देशों के बीच तनाव जारी है। महंगाई भी ऊपर है। ब्याज दरों में कटौती का चक्र अभी भी थमा हुआ है। ऐसे में आगे चलकर सोने के दाम फिर से तेज रफ्तार से बढ़ सकते हैं। अक्तूबर में शेयर बाजारों में गिरावट से पहले सोने के दाम भी अपने ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच चुके थे। लेकिन बाजारों में गिरावट के साथ सोने का भाव भी गिरता गया।

सोना सुरक्षित निवेश और मुसीबत के समय आपको मदद करता है। यह उपयोग के साथ निवेश का एक उत्तम साधन है। गिरावट के समय इसमें निवेश बढ़ाते जाएं। -अर्चना पांडे, निवेश सलाहकार।

Share:

  • 5 बच्चों की विधवा मां कर बैठी भतीजे से इश्क, लेकिन कर बैठी ऐसी भूल... फिर मिली लाश

    Mon Nov 18 , 2024
    ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक पांच बच्चों (5 Children) की विधवा मां (Mother) को अपने ही भतीजे संग अफेयर चलाना महंगा पड़ गया. महिला (Women) के पति (Husband) की कई साल पहले मौत हो चुकी थी. वह सास […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved