img-fluid

आईपीएलः 100 मैच जीतने वाले महेन्द्र सिंह धोनी इकलौते कप्तान

September 19, 2020

दुबई। महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे कामयाब कप्तान हैं। वे वर्ल्ड क्रिकेट के बेस्ट फिनिशर माने जाते हैं। आईपीएल में सौ मैच जीतने वाले वे इकलौते कप्तान हैं। उनके आंकड़े यह बात साबित भी करते हैं। धोनी का एक सबसे बड़ा रिकॉर्ड यह भी है कि उन्होंने आईपीएल में मैच के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा 564 रन बनाए हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के 190 मैचों में 42.40 की औसत से 4432 रन बनाए हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर कप्तान 174 में से 104 मैच जीते हैं, उनका सक्सेस रेट 60 फीसदी है। धोनी आईपीएल के सबसे कामयाब विकेटकीपर हैं, उन्होंने 94 कैच और 38 स्टम्पिंग की है।

इस बार कोरोना के कारण आईपीएल का 13वां सीजन यूएई में खेला जा रहा है, जिसकी शुरुआत आज से होगी। पहला मैच डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस और सीएसके के बीच आज रात में खेला जाएगा। दोनों टीमों का आईपीएल रिकार्ड देखें तो मुंबई सबसे ज्यादा 4 और सीएसके 3 बार आईपीएल चैम्पियन रही है।

Share:

  • अखिलेश का मुख्यमंत्री योगी पर तंज, कहा जिधर जवानी चलती है, उधर चलता है जमाना

    Sat Sep 19 , 2020
    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सभी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की कवायद पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निशाना साधा है। अखिलेश ने शुक्रवार रात कहा कि दो साल पहले जो मुख्यमंत्री जी कह रहे थे कि नौकरियां हैं पर उप्र में काबिल युवा नहीं हैं, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved