img-fluid

IPL 2022: आरसीबी के कप्तान बन सकते हैं फाफ डु प्लेसिस… 12 मार्च को होगा आधिकारिक ऐलान

March 08, 2022

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 (IPL 2022) का आगाज 26 मार्च से होने जा रहा है और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) (Royal Challengers Bangalore (RCB)) उससे पहले ही अपने नए कप्तान का ऐलान (new captain announced) करने वाली है। आरसीबी के कप्तान बनने की रेस में इस बार ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Australia all-rounder Glenn Maxwell) और साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस (South African opener Faf du Plessis) शामिल हैं। लेकिन फ्रेंचाइजी ने डु प्लेसिस को टीम का नया कप्तान बनाने का फैसला लिया है। आरसीबी अब 12 मार्च को इसकी आधिकारिक घोषणा करने वाली है। समझा जा रहा है कि टीम इसी दिन अपनी जर्सी भी लॉन्च करेगी।

सूत्रों के हवाले से बताया कि आरसीबी के कप्तान की घोषणा 12 मार्च को कर दी जाएगी। सूत्रों ने कहा कि उस दिन आपको पता चलेगा कि कप्तान कौन है। यह एक मुश्किल विकल्प था, लेकिन आश्चर्यजनक नहीं था। आरसीबी शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने कप्तान की घोषण करेगी। इसी दौरान टीम अपनी जर्सी भी लॉन्च करेगी। माना जा रहा है कि मैक्सवेल आईपीएल 2022 में पहले तीन मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सभी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट खिलाड़ियों को 5 अप्रैल तक आईपीएल में खेलने पर रोक लगा दी है। ऐसे में सभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी 6 अप्रैल से आईपीएल 2022 में हिस्सा लेंगे।


विराट दोबारा RCB के कप्तान बनेंगे या नहीं, विटोरी ने दिया अपडेट
सूत्रों ने कहा कि इसी के चलते आरसीबी फाफ को टीम की कमान सौंपेगी। उन्होंने कहा कि फाफ को विश्व कप सहित तीनों फॉर्मेट में टीम की कप्तानी करने का अनुभव है। वह विराट कोहली के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तानी का अनुभव रखने वाले एकमात्र विकल्प हैं। इसके अलावा वह आईपीएल 2022 की पूरी अवधि के लिए भी उपलब्ध रहेंगे। सूत्रों ने कहा कि दूसरा विकल्प ग्लेन मैक्सवेल था, जिन पर पहले विचार किया गया था लेकिन वह पहले कुछ मैचों में अनुपलब्ध रहेंगे। आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को अपना पहला मैच 27 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है।

Share:

  • corona : तीसरा साल शुरू, अब तक 60 लाख लोगों की मौत, पूर्वी यूरोप में मृत्युदर सबसे ज्यादा

    Tue Mar 8 , 2022
    बैंकॉक। कोरोना महामारी (corona pandemic) से करीब दो साल से बचे प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) के दूरस्थ द्वीप वायरस के अधिक संक्रामक ओमीक्रॉन (omicron) स्वरूप की चपेट में आ रहे हैं और वहां पर पहली लहर और मौत दर्ज की गई है। हांगकांग में भी जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ने के बाद पूरी 75 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved