img-fluid

IPL: रिव्यू को लेकर कप्तान विराट कोहली ने कही यह बात

October 15, 2020


दुबई। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) जैसे बड़े टूर्नामेंटों में अगर वाइड और कमर से ऊपर फुलटॉस गेंदों के रिव्यू (अंपायर के फैसले की समीक्षा) का विकल्प होगा तो अच्छा रहेगा। खेल परिधान बनाने वाली कंपनी प्यूमा के इंस्टाग्राम लाइव चैट की मेजबानी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर टीम के अंदर चर्चा की है क्योंकि इससे काफी असर पड़ता है।

कोहली ने केएल राहुल के साथ बातचीत में कहा, ‘एक कप्तान के तौर पर कहूं तो मेरे पास वाइड या कमर से ऊपर फुलटॉस गेंद के रिव्यू का विकल्प होना चाहिए। कई बार ये फैसले गलत हो सकते हैं।’

भारतीय कप्तान ने कहा, ‘हमने देखा है कि आईपीएल और दूसरे बड़े टी20 टूर्नामेंटों में भी ये चीजें काफी मायने रखती हैं।’ राहुल ने भी कोहली के बयान का समर्थन करते हुए कहा, ‘अगर ऐसा नियम आता है, तो यह बहुत अच्छा है। आप एक टीम को दो रिव्यू दे सकते हैं और कह सकते हैं कि आप इसका उपयोग किसी भी निर्णय के खिलाफ कर सकते हैं।’ किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के कप्तान ने यह भी कहा ‘अगर कोई बल्लेबाज 100 मीटर से बड़ा छक्का लगाता है तो उसे अतिरिक्त रन दिए जाने चाहिए।’

 

Share:

  • 13वें दिन भी नहीं बढ़ा पेट्रोल-डीजल का दाम, जानिए भाव

    Thu Oct 15 , 2020
    नई दिल्‍ली। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमत में तेजी के बावजूद घरेलू बाजार में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार को लगातार 13वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। आज सिंगापुर में शुरूआती कारोबार में डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल (कच्‍चा तेल) 0.04 डॉलर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved