img-fluid

ईरान का शक्ति प्रदर्शन, अमेरिका को संदेश देने के लिए तैनात की खोर्रमशहर-4 बैलिस्टिक मिसाइल

February 07, 2026

तेहरान। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान (America and Iran) के बीच जारी तनाव के बीच तेहरान (Tehran) ने एक और सख्त संकेत दिया है। ओमान की मध्यस्थता में प्रस्तावित वार्ता से ठीक पहले ईरान ने अपनी ताकत दिखाते हुए खोर्रमशहर-4 बैलिस्टिक मिसाइल (Khorramshahr-4 ballistic missile) को एक सैन्य अड्डे पर तैनात कर दिया है। इस कदम को अमेरिका के लिए सीधी चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है।

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इस मिसाइल को शुक्रवार को आधिकारिक रूप से तैनात किया। ईरानी सरकारी चैनल प्रेस टीवी के मुताबिक, यह तैनाती IRGC एयरोस्पेस फोर्स के एक नए सैन्य ठिकाने के उद्घाटन के दौरान की गई।

अमेरिका को साफ संदेश: पीछे नहीं हटेगा ईरान
IRGC के राजनीतिक मामलों के उप कमांडर ब्रिगेडियर जनरल यदोल्लाह जावानी ने कहा कि मिसाइल का प्रदर्शन अमेरिका को यह जताने के लिए किया गया है कि ईरान अपनी रक्षा क्षमताओं से किसी भी सूरत में समझौता नहीं करेगा। अल-मायादीन से बातचीत में उन्होंने कहा, “ईरान युद्ध नहीं चाहता, लेकिन अगर दुश्मन कोई गलती करता है तो उसे कड़ा जवाब मिलेगा।”



  • खोर्रमशहर-4 की ताकत
    प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, खोर्रमशहर-4 की मारक क्षमता करीब 2,000 किलोमीटर है और यह 1,500 किलोग्राम तक का वारहेड ले जाने में सक्षम है। इस मिसाइल की तैनाती को ईरान की रक्षा रणनीति में इसके औपचारिक शामिल होने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

    मस्कट में होगी अमेरिका-ईरान वार्ता
    इस बीच, ब्रिगेडियर जनरल जावानी ने यह भी कहा कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल ओमान में अमेरिका के साथ होने वाली बातचीत में पूरे आत्मविश्वास के साथ हिस्सा लेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची शुक्रवार को परमाणु वार्ता के लिए ओमान की राजधानी मस्कट पहुंच चुके हैं।

    पृष्ठभूमि में टकराव का इतिहास
    गौरतलब है कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले साल जून में चल रही बातचीत उस समय टूट गई थी, जब इजराइल ने तेहरान पर हमला किया था। इसके बाद 12 दिनों तक चले संघर्ष में अमेरिका ने भी ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया था। इन हमलों में यूरेनियम संवर्द्धन से जुड़े कई सेंट्रीफ्यूज के नष्ट होने की आशंका जताई गई थी। वहीं, इजराइल ने ईरान की वायु रक्षा प्रणाली और बैलिस्टिक मिसाइल भंडार पर भी हमले किए थे। ऐसे माहौल में खोर्रमशहर-4 की तैनाती ने क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ा दिया है।

    Share:

  • भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर PM मोदी बोले- फ्रेमवर्क रिश्ते की गहराई और भरोसे को दिखाता है

    Sat Feb 7 , 2026
    नई दिल्ली: भारत और अमेरिका ने शुक्रवार को अंतरिम व्यापार समझौते (ITA ) का फ्रेमवर्क जारी कर दिया है. इस नए फ्रेमवर्क के तहत भारतीय सामान पर अमेरिका का टैक्स 50% घटाकर 18% कर दिया गया है. इसके साथ ही रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर लगाया गया अतिरिक्त 25% टैक्स भी हटा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved