img-fluid

भारत आने वाले विमान पर अमेरिका के हमले से भड़का ईरान, बोला- यह घटना वॉर क्राइम

March 31, 2026

तेहरान। ईरान से भारत (Plane Coming Iran to India) आने वाले विमान पर अमेरिका ने अटैक (America Attacked) कर दिया। अब इसे लेकर ईरान ने नाराजगी जाहिर की है और इस घटना को वॉर क्राइम करार दिया है। साथ ही अमेरिका पर अंतरराष्ट्रीय कानूनों के उल्लंघन के आरोप लगा दिए हैं। खबर है कि विमान पर हमला ईरान के मशहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ है। महान एयर का यह विमान मानवीय राहत सामग्री लेकर भारत के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था।

भड़क गया ईरान
भारत में ईरान के दूतावास ने इस हमले की निंदा की है। दूतावास ने लिखा, ‘सिविल एविएश ऑर्गेनाइजेशन के बयान में इस बात पर जोर दिया गया कि मानवीय मिशनों में लगे नागरिक विमानों को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय विमानन नियमों का घोर उल्लंघन है और मानवीय कानून के सिद्धांतों के खिलाफ है।’ बताया गया है कि विमान कई देशों से राहत सामग्री लेकर ईरान आया था।


  • दूतावास ने संगठन के हवाले से लिखा, ‘दवाइयों और चिकित्सा उपकरणों को ले जा रहे एक ईरानी विमान पर हमला करना एक युद्ध अपराध (war crime) और अंतरराष्ट्रीय कानून का साफ उल्लंघन है।’

    कानून भी बताया
    भारत में ईरान के दूतावास ने लिखा, ‘शिकागो कन्वेंशन (1944) और मॉन्ट्रियल कन्वेंशन (1971) के अनुसार, नागरिक विमानों की सुरक्षा के खिलाफ किसी भी कार्य को विमानन के क्षेत्र में एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक अपराध माना जाता है। इसके अलावा, जिनेवा कन्वेंशन के ‘अतिरिक्त प्रोटोकॉल I’ के अनुच्छेद 52 के तहत, नागरिक वस्तुओं पर हमले, जिनमें मानवीय सहायता ले जाने वाले विमान भी शामिल हैं। एक युद्ध अपराध की श्रेणी में आते हैं।’

    कार्रवाई की मांग
    संगठन ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मामले को उठाए जाने और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

    हमले में विमान क्षतिग्रस्त
    अमेरिकी हवाई हमले के दौरान महान एयर का विमान क्षतिग्रस्त हो गया है। रिपोर्टों के अनुसार, यह विमान दवाओं सहित मानवीय आपूर्ति के लिए नई दिल्ली पहुंचने वाला था। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब ईरान भारत के साथ मानवीय शिपमेंट का काम मिलकर कर रहा है। इस महीने की शुरुआत में, भारत ने ईरान को सहायता सामग्री भेजी थी।

    हमले के कारण पूर्व से नियोजित मानवीय सहायता मिशन की उड़ान बाधित हो गई है, क्योंकि इस विमान को सहायता सामग्री लेने के लिए नई दिल्ली आना था। रिपोर्ट के अनुसार विमान एक अप्रैल की सुबह 4 बजे दिल्ली पहुंचने वाला था।

    Share:

  • संकट के बीच राहत की खबर.... 6000 PNG उपभोक्ताओं ने सरेंडर किए LPG कनेक्शन

    Tue Mar 31 , 2026
    नई दिल्ली। सरकार (Government) द्वारा पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) (PNG – Piped Natural Gas) को बढ़ावा देने और एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) (LPG – Liquefied Petroleum Gas) की सप्लाई को सुव्यवस्थित करने के प्रयासों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, शनिवार तक 6000 पीएनजी उपभोक्ताओं ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved